एक्सप्लोरर

'नीली जर्सी' पहन राष्ट्रगान गाते भर आईं मोहम्मद सिराज की आंखें

देश के लिए उस 'नीली' जर्सी को पहनने का सपना देखने के साथ ही एक क्रिकेटर जन्म लेता है. कल रात एक ऑटो ड्राइवर के काबिल बेटे का वो सपना पूरा हुआ. जी हां, हम बात कर रहे टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की.

नई दिल्ली/राजकोट: देश के लिए उस 'नीली' जर्सी को पहनने का सपना देखने के साथ ही एक क्रिकेटर जन्म लेता है. कल रात एक ऑटो ड्राइवर के काबिल बेटे का वो सपना पूरा हुआ. जी हां, हम बात कर रहे टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की. भले ही कल रात भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के हाथों दूसरे टी20 में 40 रनों से हार गई. लेकिन देश को एक युवा तेज़ गेंदबाज़ मिल गया.

महज़ 23 साल की उम्र में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने देश के लिए अपना डेब्यू किया. हालांकि वो पहले मैच में दबाव की स्थिती में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और खासे महंगे साबित हुए. लेकिन एक खिलाड़ी के लिए देश की जर्सी पहनने का क्या मतलब होता है, ये मैदान पर सिराज के चेहरे और आंखों में साफ-साफ नज़र आया.

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने सिराज को टीम की कैप हैंड ओवर की जिसके बाद सभी साथी खिलाड़ियों ने सिराज को शुभकामनाएं दीं. इसके बाद मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान अपने आयडल्स, और टीम इंडिया के दिग्गज़ों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते वक्त सिराज की आंखें भर आईं.

देश की शान के लिए, 125 करोड़ देशवासियों के लिए मैदान पर पहली बार उतरने का ऐहसास क्या होता है ये मैदान पर खड़े सिराज की आंखों में साफ नज़र आ रहा था. देश का राष्ट्रगान गाते वक्त सिराज की आंखें नम हो गईं और उन्होंने देश के लिए मैदान पर अपना पहला कदम बढ़ा दिया.

आपको बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर पहचान मिलने से पहले सिराज के पिता एक ऑटो-ड्राइवर थे. जिन्होंने मेहनत के साथ अपने बेटे को इस मकाम तक पहुंचाया. साल 2015 में सिराज ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया. जबकि इसी साल उन्हें आईपीएल सनराइज़र्स हैदराबाद ने मोटी बोली में खरीदा था. उन्होंने इसी साल आईपीएल में 26 विकेट चटकाए.

इसके बाद 2016-17 के सत्र में सिराज 41 विकेटों के साथ तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget