एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद शमी को बड़ी राहत, पत्नी से विवाद मामले में मिली जमानत

Team India: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पत्नी से विवाद मामले में 19 सितंबर को उन्हें बड़ी राहत मिली. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली.

Mohammed Shami Gets Bail: भारतीय क्रिकेट टीम के अहम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 19 सितंबर को पत्नी प्रताड़ना मामले में बड़ी राहत मिली है. शमी को अलीपुर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था, इसके बाद उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया है. मोहम्मद शमी ने कोर्ट में पेश होने के साथ अपनी जमानत की अर्जी भी दाखिल कर दी थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा मोहम्मद शमी के लिए यह एक बड़ी राहत मानी जा रही है. शमी के साथ उनके भाई मोहम्मद हासिम की भी कोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर कर ली. इनसाइड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार शमी और उनके भाई वकील सलीम रहमान के साथ अदालत में पेश हुए थे.

मोहम्मद शमी के वकील सलीम रहमान ने जमानत मिलने के बाद कहा कि शमी और उनके भाई हासिम अदालत में पेश हुए और उन्होंने जमानत के लिए आवेदन किया था. कोर्ट की तरफ से उनकी इस याचिका को मंजूर कर लिया गया. बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने 8 मार्च 2018 को शमी और उनके भाई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने के साथ जादवपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई थी.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रहेगी शमी पर नजरें

मोहम्मद शमी को एशिया कप 2023 में सिर्फ 2 मुकाबले खेलने का मौका मिला था, जिसमें एक उन्होंने नेपाल के खिलाफ और दूसरा बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेला था. इन दोनों ही मैचों में शमी ने अपनी बॉलिंग से सभी को प्रभावित किया. अब वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें सभी मैच खेलने के मौके मिल सकते हैं. ऐसे में उनकी गेंदबाजी प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: भारत के लिए मुश्किल होगी ऑस्ट्रेलिया की ये बॉलिंग जोड़ी, पूर्व बल्लेबाज़ की विश्व कप से पहले बड़ी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget