एक्सप्लोरर

360 दिन बाद वापसी करते हुए मोहम्मद शमी ने मचा दिया तहलका, पहले ही मैच में झटके इतने विकेट

Mohammed Shami: करीब एक साल बाद वापसी करते हुए मोहम्मद शमी ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया. शमी ने पहले गेंद से सात विकेट झटके और फिर बल्ले से तेजी से 36 रन भी बनाए.

Mohammed Shami News in Hindi: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार शमी अपनी दमदार वापसी को लेकर चर्चा में हैं. 2023 वनडे विश्व कप के बाद चोटिल हुए मोहम्मद शमी करीब एक साल क्रिकेट के मैदान से दूर रहे. अब शमी ने 360 दिन बाद क्रिकेट में वापसी की. शमी ने आते ही तहलका मचा दिया. 

करीब एक साल बाद वापसी करते हुए मोहम्मद शमी ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया. शमी ने पहले गेंद से सात विकेट झटके और फिर बल्ले से तेजी से 36 रन भी बनाए. शमी ने बंगाल के लिए रणजी मैच खेलते हुए अपने दमदार प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया. 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करते हुए मोहम्मद शमी ने 43.2 ओवर फेंके, सात विकेट लिए और तेजी से 36 रन बनाए, जिससे न केवल ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए बोर्डिंग पास सुनिश्चित हुआ, बल्कि बंगाल को इस रणजी ट्रॉफी सीज़न की पहली जीत भी मिली. शमी के दमदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल ने मध्य प्रदेश के खिलाफ जीत दर्ज की. मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल को 15 साल के बाद जीत मिली है. 

इस मैच में शमी की गेंदबाजी में काफी कुछ नयापन भी दिखा. वह पहले की तरह गेंद को दोनों तरफ स्विंग भी करा रहे थे. साथ ही उनकी स्पीड भी पहले की तरह ही दिखी. हालांकि, कमबैक मैच में शमी की गेंदों में स्विंग पहले से कुछ ज्यादा दिखी. ऐसा लग रहा है कि शमी ने अपनी गेंदबाजी में कुछ नई चीजें भी जोड़ी हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं मिला है मौका 

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में मोहम्मद शमी को नहीं चुना गया है. टीम चयन से पहले ऐसा कहा जा रहा था कि शमी चोटिल हैं, लेकिन अब शमी पूरी तरह से फिट हो गए हैं, और घरेलू क्रिकेट में वापसी भी कर ली है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल किया जाता है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget