एक्सप्लोरर

AUS vs SA: 4 साल बाद हुई वापसी, लेकिन मैच शुरू होने से ठीक पहले हो गए कोविड पॉजिटिव, टीम से दूर बैठे नजर आए मैट रेनशॉ

Matt Renshaw: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट में मैट रेनशॉ को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है, लेकिन अब वह कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं.

Sydney Test: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (4 फरवरी) से सिडनी में शुरू हो गया है. इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में मैट रेनशॉ (Matt Renshaw) को जगह दी गई है. पूरे 4 साल 9 महीने बाद रेनशॉ को टेस्ट जर्सी पहनने का मौका मिला है, लेकिन उनकी बदकिस्मती यह रही कि टेस्ट शुरू होने से ठीक पहले वह कोविड पॉजिटिव पाए गए. ऐसे में वह फिलहाल टीम से थोड़ा अलग-थलग रह रहे हैं.

मैट रेनशॉ ने महज 19 साल की उम्र में नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. शुरुआती मुकाबलों में उन्होंने दमदार पारियां भी खेली लेकिन इसके बाद वह कुछ खास नहीं कर सके. नतीजा यह हुआ कि अप्रैल 2018 के बाद से अब तक वह एक भी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाए. हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुना गया.

सिडनी टेस्ट से ठीक पहले लगा झटका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में रेनशॉ प्लेइंग-11 से बाहर ही रहे. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेने के बाद सिडनी टेस्ट में उन्हें मौका दिया. टॉस होने के 45 मिनट पहले तक वह टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे लेकिन मैच शुरू होने के ठीक पहले उनका रेपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया और उन्हें टीम से अलग होना पड़ा.

प्लेइंग-11 में बने रहेंगे मैट रेनशॉ
बहरहाल, मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में शामिल हैं और संभवतः मैदान में भी उतरेंगे क्योंकि अब कोविड प्रोटोकॉल पूरी तरह से बदल चुके हैं और पॉजिटिव शख्स भी मैच में हिस्सा ले सकते हैं. लेकिन फिलहाल तो रेनशॉ टीम डग ऑउट से कुछ दूर बैठे नजर आ रहे हैं. राष्ट्रगान के दौरान भी वह टीम से कुछ दूरी पर खड़े नजर आए थे.

26 वर्षीय मैट रेनशॉ ने अब तक अपने करियर में 11 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 33.47 की बल्लेबाजी औसतक से 636 रन जड़े हैं. वह टेस्ट में एक शतक और 3 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. 

यह भी पढ़ें...

Sania Mirza: सुर्खियों में है सानिया मिर्जा का 'न्यू ईयर पोस्ट', तस्वीर और कैप्शन बयां कर रहे शोएब से खत्म होते रिश्ते की कहानी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget