एक्सप्लोरर

IPL छोड़ो WPL के आस-पास नहीं PSL की प्राइज मनी, चैंपियन इस्लामाबाद को मिले RCB की महिला टीम से कम पैसे

PSL Prize Money: PSL 2024 का खिताब शादाब खान की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीता. फाइनल में इस्लामाबाद ने रिजवान की मुल्तान सुल्तान को अंतिम गेंद पर शिकस्त दी.

IPL, WPL And PSL Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) शुरू हुई थी. इसके बाद से ही समय-समय पर दोनों देशों की लीग की तुलना होती रहती है. पाकिस्तानी हमेशा पीएसएल को आईपीएल से बेहतर बताने की होड़ में लगे रहते हैं. खैर, सोमवार (18 मार्च) को देर रात पीएसएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इसके बाद से ही लीग की प्राइज मनी चर्चा का विषय बनी हुई है. 

बता दें कि पीएसएल 2024 का फाइनल मुकाबला शादाब खान की टीम इस्लामाबाद युनाइटेड और रिजवान की टीम मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया. खिताबी मैच में इस्लामाबाद ने मुल्तान को अंतिम गेंद पर तीन विकेट से शिकस्त दी. इस्लामाबाद ने मैच की आखिरी गेंद पर 160 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. 

WPL से भी कम है PSL की प्राइज मनी 

समय-समय पर आईपीएल से पीएसएल की तुलना करने वालों को जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान सुपर लीग की प्राइज मनी महिला आईपीएल यानी महिला प्रीमियर लीग से भी कम है. शादाब खान की टीम को पीएसएल 2024 का खिताब जीतने पर आरसीबी की महिला टीम से भी कम भारतीय रुपये मिले. 

दरअसल, पीएसएल 2024 का खिताब जीतने पर इस्लामाबाद यूनाइटेड को करीब 4.13 करोड़ रुपये मिले. वहीं आरसीबी की महिला टीम को WPL चैंपियन बनने पर 6 करोड़ रुपये मिले थे. पिछले साल यानी आईपीएल 2023 का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को इनाम के रूप में 20 करोड़ रुपये मिले थे. यानी आईपीएल की प्राइज मनी पीएसएल की प्राइज मनी से करीब पांच गुना अधिक है.

पीएसएल 2024 में उपविजेता मुल्तान सुल्तान को करीब 1.65 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि आईपीएल 2023 में उपविजेता रहने वाली गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपये दिए गए थे. महिला प्रीमियर लीग की बात करें दो उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स को करीब तीन करोड़ रुपये मिले थे. 

यह भी पढ़ें-

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने खेला बड़ा दांव, पेशावर के इस गेंदबाज को टीम में किया शामिल

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 छक्के और 36 चौके, हाई-प्रोफाइल मुकाबले में RCB की आसान जीत, 240 चेज करने में MI का निकला दम
29 छक्के और 36 चौके, हाई-प्रोफाइल मुकाबले में RCB की आसान जीत, 240 चेज करने में MI का निकला दम
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
RCB ने 240 रन बनाकर किया वो काम, जो इससे पहले IPL में कोई नहीं कर पाया, MI की बॉलिंग ध्वस्त
RCB ने 240 रन बनाकर किया वो काम, जो इससे पहले IPL में कोई नहीं कर पाया, MI की बॉलिंग ध्वस्त
टी20 में विराट कोहली ने बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
टी20 में विराट कोहली ने बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget