एक्सप्लोरर

IPL 2021: KKR में हुई कोहली के इस धुरंधर की एंट्री, चोटिल रिंकू सिंह को किया रिप्लेस

लेफ्ट हैंड बल्लेबाज़ रिंकू सिंह घुटने में चोट के कारण आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडीशन को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिनों का ही वक्त रह गया है. आईपीएल के आगामी सीज़न का पहला मैच 09 अप्रैल को खेला जाएगा. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज़ रिंकू सिंह घुटने में चोट के कारण आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में कोलकाता ने उनके विकल्प के तौर पर स्पिन ऑलराउंडर गुरकीरत सिंह मान को अपनी टीम में शामिल किया है.

RCB की टीम का हिस्सा थे गुरकीरत

भारत के लिए 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले गुरकीरत सिंह मान आईपीएल 2019 और 2020 में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे. आईपीएल 2019 में तो उन्हें सिर्फ तीन मैच ही खेलने का मौका मिला था. हालांकि, इसमें उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. इन तीन मैचों में गुरकीरत ने 140 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए थे. इसमें एक अर्धशतक भी शामिल था.

पिछले सीज़न ऐसा रहा था प्रदर्शन

2019 में अच्छे प्रदर्शन के बाद गुरकीरत को आरसीबी ने आईपीएल 2020 के लिए रिटेन कर लिया था. हालांकि, वह फ्रेंचाइज़ी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. आईपीएल 2020 के आठ मैचों में वह सिर्फ 71 रन ही बना सके. इसके बाद आरसीबी ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था.

नीलामी में नहीं मिला कोई खरीदार

आईपीएल 2021 की नीलामी में गुरकीरत का बेस प्राइज़ 50 लाख रुपये था. लेकिन उन्हें ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था. हालांकि, अब कोलकाता ने उन्हें उनके बेस प्राइज़ पर साइन कर लिया है. हालांकि, देखने वाली बात यह होगी कि केकेआर गुरकीरत को किस तरह इस्तेमाल करती है.

KKR 11 अप्रैल को खेलेगी पहला मैच

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2021 में अपने अभियान का आगाज़ 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी. पिछले सीज़न में टीम प्ले ऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी, लेकिन इस सीज़न में वो जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी.

यह भी पढ़ें- 

कोहली-रोहित नहीं बल्कि इस युवा बल्लेबाज़ के कायल हैं सौरव गांगुली, बताया मैच विनर खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget