एक्सप्लोरर

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगातार दो अर्द्धशतकीय पारी के साथ लय में आए केएल राहुल

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहने वाले भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में अर्द्धशतकीय पारी खेलकर लय में आ गए हैं.

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहने वाले ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर से अपने फॉर्म को हासिल कर लिया है. इंडिया ए की तरफ से इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ दूसरे अनऑफिशयल टेस्ट मैच में राहुल ने अर्द्धशतकीय पारी खेल कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए वापसी की दावेदारी पेश कर दी है.

राहुल ने पहले मैच में 89 रन बनाये थे और दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने 81 रन बनाकर टीम मैनेजमेंट को अपनी फॉर्म से आश्वस्त कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शिखर धवन और रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है और ऐसे में राहुल का दावा मजबूत बन गया है.

राहुल के 81 रन के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन 117 रनों की पारी खेली. ईश्वरन के शतक की मदद से भारत ए ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 282 रन बना लिए हैं.

ईश्वरन ने अपनी पारी में 222 गेंदें खेली और 13 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने और राहुल ने पहले विकेट के लिये 178 रन की साझेदारी की.

ईश्वरन ने सतर्क शुरुआत की लेकिन राहुल जल्द ही लय में आ गये. इन दोनों ने पहले सत्र में 82 रन जोड़े. इंग्लैंड के गेंदबाजों को बल्लेबाजी के लिये अनुकूल परिस्थितियों में जूझना पड़ा. उन्हें दूसरे सेशन में भी कोई विकेट नहीं मिला और ईश्वरन और राहुल स्कोर बिना किसी नुकसान के 169 रन तक ले गये.

लेकिन जब लग रहा था कि राहुल शतक पूरा करने में सफल रहेंगे तब मध्यम गति के गेंदबाज जाक चैपल ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी. ईश्वरन ने इसके बाद 203 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने प्रियांक पांचाल (50) के साथ दूसरे विकेट के लिये 73 रन की साझेदारी की. ईश्वरन ने स्पिनर डोमिनिक बेस की गेंद पर विकेटकीपर ओली पोप को कैच थमाया.

पांचाल दिन के अंतिम ओवर में आउट हुए. उन्हें टॉम बैली ने बोल्ड किया. तब करूण नायर 14 रन पर खेल रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा...', Student Protest के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा', स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget