एक्सप्लोरर

KL Rahul Comeback: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने केएल राहुल ने घरेलू क्रिकेट खेलने की दी सलाह, पढ़ें क्यों बताया जरूरी

KL Rahul Team India: पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने केएल राहुल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की सलाह दी.

KL Rahul, Domestic Cricket: धीरे-धीरे वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसा टूर्नामेंट करीब आ रहे हैं, लेकिन कई भारतीय खिलाड़ी अपनी इंजरी से जूझ रहे हैं. इसमें स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल भी शामिल हैं. आईपीएल के एक मैच के दौरान राहुल के घुटने में चोट लगी थी. अपनी इस इंजरी के चलते राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाए थे. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने राहुल को वापसी को लेकर डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की सलाह दी है. 

केएल राहुल को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आई हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राहुल कुछ हफ्तों में बल्लेबाज़ी का अभ्यास शुरू कर सकते हैं. इन सभी रिपोर्ट्स और न्यूज़ को देखते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने केएल राहुल को पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने की सलाह दी. 

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा, “उसे अपनी मैच फिटनेस और बल्लेबाजी फॉर्म का आकलन करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए. भारतीय टीम में वापसी करना इतना आसान नहीं होना चाहिए, आप नेट्स पर बल्लेबाजी करते हो और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार हो.”

वहीं पूर्व भारतीय स्पिनर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से बाकी खिलाड़ियों को देखने के लिए भी कहा. लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा कि साई सुदर्शन जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज़ को देखा जाना चाहिए. पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा, “साई सुदर्शन जैसे लोगों पर ध्यान देने की जरूरत है, बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज़.”

राहुल की अच्छी नहीं चल रही फॉर्म

बता दें कि केएल राहुल बीते कुछ वक़्त से खराब फॉर्म से जूझते हुए दिख रहे हैं. राहुल ने अपना आखिरी टेस्ट इसी साल फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ज़रिए खेला था. चार मैचों की सीरीज़ में राहुल शुरुआती दो मैचों की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे थे, लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें अगले दो मैचों से ड्रॉप कर दिया गया था और उनकी शुभमन गिल को मौका दिया गया था.

 

ये भी पढ़ें...

World Cup 2023: ‘भारत के खिलाफ हार भी जीत होगी, लेकिन...’ जानें क्यों पाक स्टार शादाब खान ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget