एक्सप्लोरर

उमर अकमल को कामरान की सलाह, विराट कोहली से ये सीख लेकर करियर आगे बढ़ाओ

कामरान अकमल खुद लंबे समय तक पाकिस्तानी टीम का हिस्सा रहे हैं. हालांकि कामरान अकमल को उनकी खराब विकेटकीपिंग की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा.

पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल पर भ्रष्टाचार के एक मामले की वजह से तीन साल का बैन लगा है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और उमर के भाई कामराम ने अकमल को विराट कोहली से सीख लेने की सलाह दी है. कामरान का कहना है कि उमर अकमल को विराट, धोनी और सचिन से करियर में आगे बढ़ने की सीख लेनी चाहिए.

पिछले कई सालों से उमर अकमल अपनी फिटनेस और कोच के साथ झगड़े को लेकर विवादों में रहे हैं. कामरान ने कहा, ''एक परिवार के तौर पर यह हमारे लिए काफी मुश्किल रहा है, सिर्फ कोविड-19 के कारण नहीं बल्कि जो उमर के साथ हुआ, उस कारण भी. जो मीडिया ने बताया है, वैसा हो ही नहीं सकता. उसने बात की जानकारी देर से दी होगी, लेकिन पीसीबी को उसके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए था जैसा वो अन्य खिलाड़ियों के साथ करता है.''

धोनी-सचिन का उदाहरण दिया

कामरान का कहना है कि उमर ने मिकी ऑर्थर के साथ काफी कुछ झेला है और उसे साथ की जरूरत थी. उन्होंने कहा, "उमर को मेरी सलाह है कि उसे सीखना होगा. अगर उसने गलती की है तो उसे दूसरों से सीखना होगा. हम साथ में खेलते हैं और हमारा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर होता है. वह अभी भी युवा है. जीवन में काफी सारी ध्यान भटकाने वाली चीजें आती हैं, लेकिन उसे विराट कोहली से सीखना चाहिए. आईपीएल के शुरुआती दिनों में विराट कुछ अलग खिलाड़ी था, लेकिन उसने फिर अपना एटीट्यूड और एप्रोच को बदला."

इसके साथ ही कामरान अकनल ने उमर को धोनी की शानदार कप्तानी और सचिन के शांत स्वभाव से भी सीख लेने की सलाह दी. बता दें कि फिक्सिंग के एक मामले की जानकारी बोर्ड को नहीं देने की वजह से उमर अकमल पर तीन साल का बैन लगाया गया है. उमर अकमल अब तीन साल तक किसी भी फॉर्मेट में क्रिकेट नहीं खेल सकते.

बैन के बाद निशाने पर हैं उमर अकमल, दिग्गज खिलाड़ी ने जेल भेजने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget