एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah Sanjana Photos: जसप्रीत बुमराह ने वाइफ संजना के साथ शेयर की रिसेप्शन की तस्वीर, लिखा बेहद इमोशनल पोस्ट

Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan Wedding New Photos: जसप्रीत बुमराह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से संजना गणेशन के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- "पिछले कुछ दिन जादू से कम नहीं थे. हम आप सभी से मिले प्यार के लिए बहुत आभारी हैं. धन्यवाद."

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीम बुमराह (Jasprit Bumrah) हाल ही में टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. बुमराह और संजना ने 15 मार्च को एक प्राइवेट फंक्शन में अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच शादी की. दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी थी. शादी के बाद इन दोनों के मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए.

अब बुमराह ने वाइफ संजना गणेशन के साथ अपने रिसेप्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. बुमराह ने इस तस्वीर के साथ एक बेहद इमोशनल पोस्ट भी लिखा है. उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ दिन जादू से कम नहीं थे. हम आप सभी से मिले प्यार के लिए बहुत आभारी हैं. धन्यवाद."

View this post on Instagram
 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

संजना गणेशन ने भी लिखा शानदार पोस्ट

वहीं संजना गणेशन ने भी रिसेप्शन की तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा- "पिछले कुछ दिनों में हम पर बरस रहे आपके प्यार से अभिभूत हैं. हम एक बड़ी मुस्कान के साथ आपके संदेश और शुभकामनाएं पढ़ रहे थे. धन्यवाद."

बेहद करीबी लोग शादी में हुए थे शामिल

बुमराह और संजना के शादी के फंक्शन में कोरोना महामारी का ध्यान रखा गया. इसके चलते सिर्फ बेहद करीबी लोग ही शादी के फंक्शन में शामिल हुए. बुमराह और संजना पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं.

कौन हैं संजना गणेशन ? 28 साल की संजना गणेशन एक क्रिकेट एंकर हैं. पिछले कुछ समय से वो कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं. वो आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी रही हैं. संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग तक होस्ट कर चुकी हैं, इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं हैं. संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता था.

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा थे बुमराह

बता दें कि बुमराह ने भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली गयी चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज के चौथे टेस्‍ट के दौरान ही अपना नाम वापस ले लिया था. बुमराह ने बीसीसीआई से व्‍यक्‍तिगत वजह के चलते छुट्टी की मांग की थी, जिसे स्‍वीकार कर लिया गया था. लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद पता चला कि बुमराह शादी करने वाले हैं. इसके बाद भारत और इंग्‍लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए जब टीम का ऐलान किया गया तो पता चला कि उसमें भी जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं है. अब वनडे सीरीज से भी उन्होंने खुद को दूर रखा है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: गलत आउट दिए जाने के बावजूद निराश नहीं हैं सूर्यकुमार यादव, बोले- कुछ चीजें कंट्रोल में नहीं होती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
हेड-राहुल ओपनर, आकाश चोपड़ा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन; 4 भारतीय शामिल
हेड-राहुल ओपनर, आकाश चोपड़ा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन; 4 भारतीय शामिल
175 टी20 खेल चुके न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को टीम ने निकाला, रेप केस बनी वजह
175 टी20 खेल चुके न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को टीम ने निकाला, रेप केस बनी वजह

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से पैसा कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?
कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट, जानें अब क्या होगा?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट
अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत
अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget