एक्सप्लोरर

क्या जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड का करियर खत्म? कप्तान जो रूट ने दिया ये जवाब

इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड ने कैरेबियाई टेस्ट दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें देश के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को शामिल नहीं किया गया था.

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने स्पष्ट किया है कि तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए खेल का सफर खत्म नहीं हुआ है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पुरुष क्रिकेट के नए अंतरिम प्रबंध निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस के साथ इंग्लैंड टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की एशेज में 0-4 से हार गई थी, जिससे वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में परिवर्तन किए जा रहे हैं. 

इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड ने कैरेबियाई टेस्ट दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें देश के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एंडरसन और ब्रॉड को शामिल नहीं किया गया था. ब्रॉड और एंडरसन के अलावा ईसीबी ने एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली टीम से डोम बेस, सैम बिलिंग्स, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, हसीब हमीद और डेविड मलान को बाहर कर दिया है. 

टीम से बाहर किए जाने से ब्रॉड और एंडरसन नाराज

रूट ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि बाहर किए जाने से ब्रॉड और एंडरसन नाराज हो गए थे. रूट ने आईसीसी के हवाले से कहा, "मैंने एंडरसन और ब्रॉड दोनों से बात की है और वे निश्चित रूप से निराश और गुस्से में हैं, आप इसकी उम्मीद करेंगे. यह स्पष्ट कर दिया गया है कि कोई भी यह नहीं कह रहा है कि दोनों खिलाड़ी के लिए यह क्रिकेट का अंत है. गर्मियों के सीजन में ब्रॉड और जिमी को टीम की ओर से खेलते हुए देखना प्रशंसकों को बहुत अच्छा लगेगा."

एंडरसन ने संकेत दिया है कि वह काउंटी क्रिकेट में लंकाशायर के लिए मजबूत प्रदर्शन के माध्यम से अपनी जगह वापस पाने की कोशिश करेंगे और इस साल न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में होंगे. 

रूट ने कहा कि कैरेबियाई दौरे के लिए चुने गए खिलाड़ियों के पास भविष्य के लिए टीम में जगह बनाने का शानदार मौका है. उन्होंने कहा, "जो लोग दौरे पर हैं उन्हें कुछ अलग भूमिकाओं में कदम रखने और इस टीम को आगे बढ़ाने का एक मौका मिला है."

गेंदबाज मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन और क्रिस वोक्स, रूट के पास वेस्टइंडीज के लिए विकल्प हैं, जबकि सीमर साकिब महमूद और यॉर्कशायर के अनकैप्ड तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर भी सीरीज के दौरान टीम में रह सकते हैं. इंग्लैंड इस समय आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और वेस्टइंडीज सिर्फ एक स्थान आगे है. 

यह भी पढ़ें- 

राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के खिलाफ बोलकर मुश्किल में फंसे रिद्धिमान साहा, BCCI करेगी पूछताछ !

IND vs SL: ईशान किशन ने खोला सफलता का राज़, बोले- रोहित सर की सलाह काम आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget