एक्सप्लोरर

... कि मैं संन्यास ले रहा हूं, एमएस धोनी ने बता दी दिल की बात; फ्यूचर प्लान से सब होंगे हैरान

MS Dhoni IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को आईपीएल 2025 में अपना आखिरी मैच खेला. इस साल चेन्नई सिर्फ चार मैच ही जीत सकी. गुजरात के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने संन्यास पर राज खोला.

MS Dhoni On IPL Retirement: आईपीएल 2025 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी मैच खेला. चेन्नई ने गुजरात को हराकर इस सीजन को अलविदा कहा. मैच के बाद धोनी ने आईपीएल से संन्यास को लेकर बड़ा राज खोला. साथ ही उन्होंने बताया कि भविष्य को लेकर उनका प्लान क्या है. 

'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं संन्यास ले रहा हूं'

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 83 रनों की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने कहा, "मेरे पास फैसला लेने के लिए चार-पांच महीने हैं, इसमें कोई जल्दी नहीं है. मुझे अपने शरीर को फिट रखने की जरूरत है. अगर क्रिकेटर अपने प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें तो कुछ 22 साल की उम्र में ही संन्यास ले लेंगे. मैं रांची वापस जाऊंगा. बाइक राइड का आनंद लूंगा. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं संन्यास ले रहा हूं, यह भी नहीं कह रहा हूं कि मैं वापस आ रहा हूं. मेरे पास काफी समय है. इसके बारे में सोचूंगा और फिर फैसला करूंगा."

43 साल के महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके. इसी वजह से उनके संन्यास की खबरें तेज हो गईं. धोनी बल्ले से अलावा अपनी कप्तानी में टीम को प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं करा सके. इसलिए टीम के आखिरी लीग मैच के बाद उनके भविष्य के बारे में सवाल उठना लाजिमी था. 

जानें धोनी ने क्यों कहा कि मैं बूढ़ा हूं

धोनी ने उम्मीद जताई है कि अगले साल जब रुतुराज गायकवाड़ चोट से वापसी करेंगे तो चेन्नई का सत्र अच्छा रहेगा. उन्होंने मजाक में कहा कि केवल उनके कप्तान की उम्र ही उन्हें बूढ़ा दिखाती है. धोनी ने कहा, "रुतुराज को अगले सत्र में बहुत ज्यादा चीजों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है. वह उनमें से किसी एक भूमिका में फिट हो जाएगा. वह मुझसे ठीक 15 साल छोटा है, इससे मुझे लगता है कि मैं बूढ़ा हूं."

आईपीएल के मौजूदा सत्र के बारे में बात करते हुए धोनी ने माना कि बल्लेबाजी ने उन्हें निराश किया. उन्होंने कहा, "हमारा सत्र अच्छा नहीं रहा. आज (गुजरात के खिलाफ) का प्रदर्शन उन बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक था. हमने बहुत अच्छी ‘कैचिंग’ नहीं की है, लेकिन आज यह अच्छी रही. मैं बल्लेबाजी विभाग को लेकर चिंतित था. हम बोर्ड पर रन बना सकते हैं, लेकिन कुछ कमियों को ठीक करना बाकी है."

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget