एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंका के नए कप्तान लसिथ मलिंगा ने कहा, टीम पर कोई दबाव नहीं


INDvsSL: श्रीलंका के नए कप्तान लसिथ मलिंगा ने कहा, टीम पर कोई दबाव नहीं

कोलंबो: वनडे सीरीज में श्रीलंका पहले तीन मैच गंवाने के बाद सीरीज गंवा चुका है, लेकिन टीम के नए कप्तान लसिथ मलिंगा ने कहा कि कल होने वाले चौथे एकदिवसीय मैच से पहले टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं है.


निलंबित उपुल थरंगा और चोटिल कापुगेदारा की गैरमौजूदगी में मलिंगा टीम की अगुवाई करेंगे.


मलिंगा ने मैच से पहले कहा, ‘‘अभी हमने कुछ मैच गंवाए हैं, लेकिन मेरा अब भी मानना है कि हमारे पास अच्छे युवा खिलाड़ी और कुछ अनुभवी क्रिकेटर हैं. यह ऐसा वक्त है जब हमें आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होगी और युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरना होगा कि हम अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए बहुत अच्छी स्थिति में हैं. लोग सोचते हैं कि हम तालिका में ऊपर पर नहीं हैं लेकिन मुझे लगता है कि हम इसे बदल सकते हैं.’’


उन्होंने कहा, ‘‘मैं दबाव को नहीं मानता. अगर दबाव है तो इसका मतलब है कि आप नहीं जानते कि किसी खास परिस्थिति में क्या करना है और आपके पास वह काम करने की योग्यता नहीं है, जिसकी टीम को जरूरत है. टीम और मैंने ऐसी मानसिकता तैयार की है जहां हमें कोई दबाव महसूस नहीं होता.’’


श्रीलंकाई टीम के लचर प्रदर्शन के कारण चयनसमिति ने भी इस्तीफा दे दिया, लेकिन उसने थरंगा की वापसी से पहले इस एकमात्र मैच के लिए मलिंगा को कप्तान नियुक्त किया.


मलिंगा ने कहा, ‘‘मैं अपनी टीम और युवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा. अब देश की निगाह अगले मैच पर टिकी है. हम इन दो मैचों में जीत दर्ज करना चाहते हैं. इसलिए मैं अपने अनुभव का उपयोग करके युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करना चाहता हूं.’’


उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम में कौशल और प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उसका कैसा उपयोग करें इसको लेकर थोड़ी कमी है. हमें अपनी मानसिकता बदलनी होगी. मेरा लक्ष्य खिलाड़ियों की ऐसी मानसिकता तैयार करनी है, जिससे वे कड़ी परिस्थितियों से निपट सकें. अगर हम इसमें सफल रहते हैं, तो मैच में मनमुताबिक परिणाम हासिल करेंगे.’’


मलिंगा ने हाल में वनडे में वापसी की है, लेकिन उनकी गेंदबाजी धारदार नहीं लग रही है. उनकी फॉर्म और फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन उन्होंने ऐलान किया है कि वह 2023 तक खेलने के लिए तैयार हैं.


मलिंगा ने कहा, ‘‘मैं चोट के कारण 19 महीने तक नहीं खेल पाया. उसके बाद मैं केवल दो सीरीज में में ही खेल पाया हूं. अब मुझे लग रहा है कि मैं बेहतर होता जा रहा हूं. मैं अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहा हूं. अब मैं दस ओवर करने के लिए सहज महसूस कर रहा हूं. मैं 2023 तक खेलने के लिये तैयार हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget