एक्सप्लोरर

Team India, ODI World Cup: मिशन वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार है टीम इंडिया! पिछले पांच मैचों के आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

World Cup 2023: भारतीय टीम 2023 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है. पिछले पांच वनडे मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम का आक्रामक रूप दिखाई दिया है.

World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की मेज़बानी भारत के पास है. इससे पहले 2011 में वनडे वर्ल्ड कप इंडिया में खेला गया था. उस साल भारतीय टीम ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. अब एक बार फिर भारत में वर्ल्ड कप होने से फैंस की उम्मीदें और भी ज़्यादा हो गई हैं. इस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम पिछले पांच वनडे मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार लय में दिखाई दी है. इसमें टीम ने एक बार 400 का और तीन बार 350 रनों का आंकड़ा पार किया है. 

मिशन वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार है टीम इंडिया

पिछले पांच वनडे मैचों में भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आक्राम रूप में दिखाई दी है. टीम ने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 409 रन बोर्ड पर लगाए थे. इस मैच में टीम इंडिया ने 227 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. 

इसके बाद भारतीय टीम ने 2023 में अपना पहला वनडे मैच में गुवाहटी में खेला था. इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बोर्ड पर लगाए थे. इस मैच में भारतीय टीम ने 67 रनों की पारी खेली थी. 

वहीं श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 390 रन बोर्ड पर लगाए थे. इस में भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी 317 रनों से जीत दर्ज की थी. 

अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज़ में भारतीय टीम ने दो मैचों में पहले बल्लेबाज़ी की है. इसमें टीम ने पहले मैच में 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन और तीसरे मैच में 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए हैं. 

पिछले पांच वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम

409/8 बनाम बांग्लादेश चट्टोग्राम.
373/7 बनाम श्रीलंका गुवाहाटी.
390/5 बनाम श्रीलंका तिरुवनंतपुरम.
349/8 बनाम न्यूजीलैंड हैदराबाद.
385/9 बनाम न्यूजीलैंड इंदौर.

ये भी पढ़ें...

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने खत्म किया शतकों का सूखा! इंदौर में जड़ी 30वीं वनडे सेंचुरी, पोंटिंग और जयसूर्या की बराबरी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget