एक्सप्लोरर

क्रिकेटर यश दयाल पर कानूनी शिकंजा, आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

Yash Dayal Case: भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले यश दयाल के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोपों में हुई एफआईआर को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई है.

भारतीय क्रिकेटर यश दयाल इन दिनों क्रिकेट की पिच से ज्यादा कोर्टरूम की लड़ाई की वजह से सुर्खियों में हैं. गाजियाबाद की एक महिला ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसी मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई होगी. अदालत यह तय करेगी कि दयाल की गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी रहेगी या मामला आगे बढ़ेगा.

15 जुलाई को यश दयाल को मिली थी राहत

इससे पहले 15 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यश दयाल को बड़ी राहत दी थी. अदालत ने कहा था कि गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है और मामले पर गहराई से विचार किया जाएगा. हाईकोर्ट ने साफ किया था कि जब तक सुनवाई पूरी नहीं होती, तब तक एफआईआर के आधार पर कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने तीन पक्षों को नोटिस भेजे थे. इनमें पीड़िता, उत्तर प्रदेश सरकार और गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने के एसएचओ शामिल थे. अदालत ने सभी से कहा था कि तीन हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करें ताकि पूरे मामले पर विस्तृत विचार किया जा सके.

पीड़िता ने 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में कराई थी एफआईआर

यश दयाल के खिलाफ 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. यह मामला महिला से यौन उत्पीड़न से जुड़ा है और बीएनएस की धारा 69 के तहत दर्ज किया गया. एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही दयाल कानूनी पारी खेल रहे हैं.

इलाहाबाद हाई कोर्ट में एफआईआर रद्द करने की मांग

एफआईआर दर्ज होने के बाद यश दयाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाया गया आरोप निराधार है और एफआईआर को रद्द किया जाए. दयाल का दावा है कि यह मामला उन्हें बदनाम करने के मकसद से दर्ज किया गया है.

डिवीजन बेंच करेगी सुनवाई

अब इस मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच करेगी. जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अब्दुल शाहिद की बेंच कल इस पर विचार करेगी. यह सुनवाई क्रिकेटर यश दयाल के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसका सीधा असर उनकी छवि और करियर दोनों पर पड़ सकता है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget