एक्सप्लोरर

IND vs WI 2nd ODI: Suryakumar Yadav ने बताया Team India का गेम प्लान, KL Rahul की वापसी को लेकर कही यह बात

India vs West indies: सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया. उन्होंने केएल राहुल की वापसी को लेकर भी सवाल किया.

India vs West indies 2nd ODI Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को संकेत दिया कि भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी जज्बा दिखाया और टीम भविष्य में इसी तरह की बल्लेबाजी करना जारी रखेगी. भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 28 ओवर में हासिल कर लिया. सूर्यकुमार का साथ ही मानना है कि पहले बल्लेबाजी करना टीम के लिए बड़ी चुनौती नहीं है.

सूर्यकुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद होने वाले दूसरे वनडे से पहले कहा, ‘‘ऐसा नहीं है, मुझे लगता है कि हमने चीजों को काफी सामान्य रखा. हम उसी तरह बल्लेबाजी जारी रखेंगे जैसे पिछले मैच में की, बस बात इतनी सी है कि जब हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो हमें मजबूत स्कोर बनाने के लिए अंत तक बल्लेबाजी करने का प्रयास करने की जरूरत है, लेकिन मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमने दूसरी पारी में जिस तरह बल्लेबाजी की, वह परफेक्ट था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने अच्छी गति से रन बनाए, जज्बा और इरादा भी काफी अच्छा था इसलिए बदलाव की कोई जरूरत नहीं है, मेरे कहने का मतलब है कि आपको सुरक्षित रहते हुए अपना खेल दिखाने की जरूरत है.’’

टी20 और वनडे फॉर्मेट में सूर्यकुमार ने तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने कहा, ‘‘यह (पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना) काफी अलग नहीं है, मैं सभी क्रम पर बल्लेबाजी करता रहा हूं और इसे लेकर लचीला हूं, इसलिए जहां टीम प्रबंधन फैसला करता है और चाहता है कि मैं बल्लेबाजी करूं मैं वहां बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं.’’

सूर्यकुमार ने कहा कि टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया और वे इस प्रदर्शन को जारी रखने का प्रयास करेंगे. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह घर में भी काफी नेट सत्र में हिस्सा लेते हैं. कई तरह के शॉट खेलने की अपनी क्षमता पर सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘यह सब अभ्यास से आता है, मेरे कहने का मतलब है कि यह इतना मुश्किल नहीं है, मुझे पता है कि मुझे कुछ शॉट पर काम करना होगा, जिससे कि मैं रन बना सकूं. इसलिए मैं इस पर ध्यान लगा रहा हूं और धीरे-धीरे नेट पर इस पर काम कर रहा हूं, घर में भी मैं मैच जैसी स्थिति में अभ्यास करता हूं और अभ्यास के साथ ये (शॉट) अपने आप आ जाते हैं.’’

पहले मैच से बाहर रहने के बाद लोकेश राहुल की टीम में वापसी पर टीम संयोजन के बारे में सूर्यकुमार ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘आप गलत व्यक्ति से सवाल पूछ रहे हैं. उन्होंने (राहुल और मयंक अग्रवाल) ट्रेनिंग की और मुझे यकीन है कि पृथकवास पूरा करने के बाद वे टीम में वापसी करेंगे, इससे हमारी टीम मजबूत होगी और अंत में फैसला टीम प्रबंधन को करना है कि कौन खेलेगा और कौन नहीं, लेकिन उनकी वापसी से खुश हूं.’’

सूर्यकुमार ने कहा कि वह गेंदबाजी से भी योगदान देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हां (मैं गेंद से योगदान दे सकता हूं), जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं गेंदबाजी करूंगा और मैं नेट पर नियमित रूप से गेंदबाजी करता हूं जब भी उन्हें (टीम प्रबंधन) लगता है वे मेरा इस्तेमाल कर सकते हैं, मैं हमेशा उपलब्ध हूं.’’

सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें तुलना करना पसंद नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सूर्यकुमार यादव ही रहने दीजिए. बड़ी मुश्किल से मैंने भारत के लिए पांच-सात मैच खेले हैं लेकिन हां मैं प्रयास कर रहा हूं, जिस भी क्रम पर मुझे बल्लेबाजी का मौका मिलता है, मेरा लक्ष्य किसी भी स्थिति में टीम को जीत दिलाना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget