एक्सप्लोरर

Ind vs Eng T20I: बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है Playing 11

India vs England T20I Series: इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है. पहले मैच में इंडिया की करारी हार के बावजूद टीम में कोई बड़ा बदला होने की संभावना नहीं है. एक खिलाड़ी को हालांकि विराट कोहली डेब्यू का मौका दे सकते हैं.

India vs England T20I Series: इंडिया और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा. पहले मैच में 8 विकेट से करारी हार का सामना करने के बाद इंडिया को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

इंग्लैंड के लिमिटिड ओवर्स स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों हार्दिक पांड्या, के एल राहुल और युजवेंद्र चहल ने पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया. लेकिन अब कप्तान विराट कोहली अपने इन खिलाड़ियों को जल्द से जल्द फॉर्म में वापस आते देखना चाहेंगे.

श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई भारतीय बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की अगुवाई में इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सका. पांड्या और पंत विकेट की रफ्तार को भांप नहीं सके और गेंद को मिल रही अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर पाये. अय्यर के अच्छे प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव को अपनी बारी के लिये इंतजार करना पड़ सकता है और मध्यक्रम में एक ही जगह खाली है. वैसे कोहली अंतिम एकादश में बदलाव के लिये मशहूर हैं .

राहुल तेवतिया को मिल सकता है मौका

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन लगातार खराब फॉर्म के बावजूद खेले और 12 गेंद में चार रन ही बना सके. रोहित शर्मा को लगातार छह टेस्ट खेलने के बाद आराम दिया गया जो आस्ट्रेलिया में 14 दिन कड़े पृथकवास में भी रहे थे .

शीर्षक्रम पर हालांकि रोहित का खेलना बेहद जरूरी है. भले ही इस बारे में कोई बात नहीं करे लेकिन कोहली लंबे समय से टी20 क्रिकेट में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. गेंदबाजों के पास पहले मैच में कुछ था ही नहीं क्योंकि रन बहुत कम बने थे. युजवेंद्र चहल की जगह टीम राहुल तेवतिया को उतार सकती है जो आक्रामक बल्लेबाजी में भी माहिर है.

इयोन मोर्गन के पास ऐसे 12 खिलाड़ी हैं जो आईपीएल खेलते हैं. उनकी टीम अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप की प्रबल दावेदार है और उन्होंने अपेक्षा के अनुरूप ही प्रदर्शन किया.

Playing 11

India: शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल/राहुल तेवतिया, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर/नवदीप सैनी.

England: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कर्रन, आदिल रशीद, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget