एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड बड़ी हार की कगार पर, दूसरी पारी में 91 रन पर छह विकेट

चायकाल तक इंग्लैंड की ओर से डेनियल लॉरेंस 23 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 19 रन तथा बेन फोक्स 25 गेंदों पर छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ने पहली पारी में 365 रन का स्कोर बनाकर 160 रनों की लीड हासिल कर ली थी.

अहमदाबाद: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन ही इंग्लैंड ने टी ब्रेक तक दूसरी पारी के छह विकेट 91 रन पर गंवा दिए. अब इंग्लैंड पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय स्पिनरों अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर फिरकी का जाल बुनकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को उसमें फंसा लिया. दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए और चार बल्लेबाज तो दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके.

इससे पहले भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाकर 160 रन की बढत ली थी. इंग्लैंड अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 69 रन पीछे है. डैन लॉरेंस 19 और बेन फोक्स छह रन बनाकर क्रीज पर हैं.

हारने की कगार पर इंग्लैंड लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (3/28) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (3/35) के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली. अश्विन ने पहले जैक क्रावली (5) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया और दूसरी ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो (0) को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को दोहरा झटका दिया. अश्विन हालांकि अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर सके. इसके बाद अक्षर ने डॉमिनिक सिब्ले को पंत के हाथों कैच कराकर आउट किया. सिब्ले ने 21 गेंदें खेल तीन रन बनाए. नए बल्लेबाज के रुप में उतरे बेन स्टोक्स को अक्षर ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा. स्टोक्स ने नौ गेंदों पर दो रन बनाए.

इंग्लैंड की पारी पूरी तरह लड़खड़ा चुकी थी और कप्तान जोए रूट पर टीम की पारी को संभालने का जिम्मा था. इस बीच अक्षर ने विकेट के पीछे पंत के हाथों स्टंप्स कराकर ओली पोप को आउट किया और इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया. पोप ने 31 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए. रुट एक छोर से पारी संभाले रहे लेकिन अश्विन ने उन्हें पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया. रूट 72 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाकर छठे बल्लेबाज के रुप में आउट हुए.

इससे पहले, भारत ने ऋषभ पंत (101) के बाद वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 96) और अक्षर पटेल (43) के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 106 रनों की साझेदारी की बदौलत अपनी पहली पारी में 365 रन का स्कोर बनाया.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget