एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: जो रूट ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय, कहा- प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा

India Vs England: भारत के खिलाफ लीड्स टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. इस जीत का श्रेय कप्तान जो रूट ने गेंदबाजों को दिया है.

India Vs England 3rd Test: भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की है. लॉर्ड्स टेस्ट की हार से सबक लेते हुए हेडिंग्ले में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रन से मात देकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है. जो रूट ने कहा है कि इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.

इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रनों की बड़ी बढ़त ली थी. लेकिन उसके गेंदबाजों विशेषकर ओली रॉबिंसन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया की दूसरी पारी 278 रनों पर ढेर कर भारत को पारी और 76 रनों से हराया. रूट ने कहा, "यह गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन था. हमारे पास विकेट लेने का अच्छा मौका था और हमने इस मौके का फायदा उठाया. हमें पता था कि हम ऐसे प्रदर्शन करने में सक्षम हैं और हमारे पास प्रतिभा है. ओपनिंग पार्टनरशिप भी अच्छी रही और हमने नई गेंद पर अच्छे से काबू पाया."

रॉबिंसन की हुई जमकर तारीफ

रूट ने इस प्रदर्शन को ओवल में भी जारी रखने की उम्मीद जताई है. कप्तान ने कहा, "जेम्स एंडरसन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्होंने साबित किया कि वह टेस्ट क्रिकेट के इतने बेहतर खिलाड़ी क्यों हैं. एंडरसन काफी फिट हैं और उन्होंने अन्य गेंदबाजों के लिए मानक तय किया है. डेविड मलान ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. बल्लेबाज के रूप में आप हमेशा रन बनाने की उम्मीद करते हैं. मुझे भी खुशी है कि मैं स्कोर कर सका. मैंने अपने घरेलू मैदान पर शतक जड़ा और उम्मीद करता हूं कि इस फॉर्म को ओवल में बरकरार रख सकूं."

रूट ने आगे कहा, "रॉबिंसन ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने पूरी पारी के दौरान गेंद को मूव कराया. सैम करेन प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और शायद उन्होंने अभी तक अपना बेस्ट नहीं दिया है लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के लिए खास हैं."

जो रूट इस सीरीज के दौरान शानदार फॉर्म में है. तीन मैचों में जो रूट तीन शतक जड़ चुके हैं और वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच दो सितंबर से ओवल में खेला जाएगा. 

Bhavinaben Wins Silver: भाविना पटेल ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, टोक्यो पैरालंपिक में भारत का खाता खोला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget