एक्सप्लोरर

IND vs ENG, 1st ODI Highlights: इंडिया ने पहला वनडे जीता, इंग्लैंड को 66 रन से हराया

IND vs ENG, 1st ODI Highlights: इंडिया ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 318 रन की चुनौती रखी थी. लेकिन इंग्लैंड की टीम 251 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

IND vs ENG, 1st ODI Highlights: इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 66 रन से मात दी. महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 317 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 42.1 ओवर में 251 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इंडिया के लिए जीत के हीरो प्रसिद्ध कृष्णा रहे जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 54 रन देकर चार विकेट लिए.

318 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही थी. 14.2 ओवर में ही इंग्लैंड के ओपनर्स ने 135 रन जोड़ लिए थे. कृष्णा ने 46 रन पर खेल रहे रॉय को पवेलियन वापस भेजा. इसके बाद इंग्लैंड के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया.

इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 66 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से सर्वाधिक 94 रन बनाए. उनके अलावा जेसन रॉय ने 46, मोइन अली ने 30, कप्तान इयोन मोर्गन ने 22 और सैम बिलिंग्स ने 18 रन बनाए. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने चार, शार्दुल ठाकुर ने तीन, भुवनेश्वर कुमार ने दो और क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट लिया.

इंडिया की बल्लेबाजी रही शानदार

इससे पहले, भारत की पारी में शिखर धवन ने 98, लोकेश राहुल ने नाबाद 62, क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 58 और कप्तान विराट कोहली ने 56 रन बनाए. इंडिया के लिए केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 61 गेंदों में नाबाद 112 रन की साझेदारी की. इन दोनों की पार्टनरशिप की बदौलत ही टीम इंडिया 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 317 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर पाई.

इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट लिए. इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच पुणे में ही 26 मार्च को खेला जाएगा.

IPL 2021 का जारी हुआ एंथम- ‘इंडिया का अपना मंत्रा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन की ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, मैच ड्रॉ होने पर क्यों मिली ट्रॉफी?
ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, मैच ड्रॉ होने पर क्यों मिली ट्रॉफी?
Watch: जीत के जश्न में खूब नाचे वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, किया भांगड़ा
Watch: जीत के जश्न में खूब नाचे वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, किया भांगड़ा
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज को मिली जगह
BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज को मिली जगह

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
सूर्या की 'विश्वनाथ एंस सन्स' नहीं हो पाई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन
'विश्वनाथ एंस सन्स' नहीं हो पाई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड क्लोजिंग कलेक्शन
Embed widget