एक्सप्लोरर

IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 आज, बारिश बिगाड़ सकती है खेल का मजा

IND vs SL 2nd T20: भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है.

भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज (IND vs SL T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे खेला जाएगा. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम (HPCS) में होने वाला यह मैच श्रीलंका के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला है. लंकाई टीम अगर यह मैच हार जाती है तो वह सीरीज भी गंवा बैठेगी. इधर, भारतीय टीम अपनी जीत का ट्रेक बरकरार रखना चाहेगी. टीम इंडिया पिछले 10 टी-20 मैचों में लगातार जीत दर्ज करती आई है.

दूसरे टी-20 से पहले बड़े बदलाव
मैच के पहले दोनों टीमों में कुछ बदलाव हुए हैं. श्रीलंकाई टीम के युवा ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा और अनुभवी ओपनर कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टी-20 सीरीज के बचे हुए मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे. इनकी जगह टीम में विकेटकीपर निरोशन डिकवेला और ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा की एंट्री हुई है. इधर, भारतीय टीम में रितुराज गायकवाड़ की जगह मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है.

पिच और मौसम का हाल
धर्मशाला में आज शाम बारिश के आसार है. ऐसे में मैच का मजा बिगड़ सकता है. पिछली बार भी बारिश की वजह से यहां भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच रद्द हो गया था. एचपीसीएस स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा यह बताना मुश्किल है क्योंकि इस पर आखिरी बार मार्च 2016 में टी-20 इंटरनेशनल खेला गया था. वैसे यहां अब तक हुए मुकाबलों में चार बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि दो बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. 

प्लेइंग इलेवन में क्या होंगे बदलाव?
भारतीय टीम इस मैच में भी पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन को उतार सकती है. पिछली मैच में टीम इंडिया ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में शानदार परफार्मेंस दी थी. इसके विपरीत श्रीलंका टीम कामिल मिसारा की जगह दानुष्का गुनाथिलाका और दिनेश चांदीमल की जगह निरोशन डिकवेला को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकती है.

श्रीलंका को पिछले 5 मैच में हाथ लगी महज एक जीत
भारतीय टीम पिछले 10 टी-20 मैच लगातार जीतती आई है. उधर, श्रीलंका की टीम को पिछले 5 टी-20 मुकाबलों में महज एक जीत हाथ लगी है. ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं. संभव है कि भारत आज का मुकाबला पिछले मैच की तरह ही आसानी से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ले.

यह भी पढ़ें..

मुंबई इंडियंस के मैच वानखेड़े स्टेडियम में होने पर अन्य फ्रेंचाइजियों को आपत्ति, यह है कारण

केरल के 16 साल के क्रिकेटर ने बताई अपने अनोखे नाम के पीछे की कहानी, रणजी डेब्यू में रहे थे 'प्लेयर ऑफ दी मैच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
IND Vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget