एक्सप्लोरर

Ind vs SA, 2nd Test: Johannesburg टेस्ट मैच से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, पहले दिन ऐसा रह सकता है मौसम

Johannesburg Weather: जोहन्सबर्ग में सोमवार दोपहर को बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है. यहां पर तापमान 14 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Ind vs SA second test match weather: भारत और साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मैच सोमवार से जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स मैदान पर खेला जाएगा. मैच भारतीय समायनुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा. तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया (Team India) 1-0 से आगे है. विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया सेंचुरियन (Centurion) में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 113 रनों से जीता था. टीम इंडिया की नजर अब दूसरे टेस्ट पर है. वह इस मुकाबले को जीतकर साउथ अफ्रीका में इतिहास रचना चाहेगी. टीम इंडिया अब तक यहां पर टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. 

हालांकि, इस मुकाबले में बारिश के भी आसार बन रहे हैं. दरअसल, मैच के पहले दिन मौसम का पूर्वानुमान अच्छा नहीं है. Weather.com के अनुसार, जोहन्सबर्ग में सोमवार दोपहर को बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है. यहां पर तापमान 14 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
Ind vs SA, 2nd Test: Johannesburg टेस्ट मैच से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, पहले दिन ऐसा रह सकता है मौसम

दोपहर में बारिश की संभावना 

जोहन्सबर्ग में सुबह आसमान साफ ​​रहेगा लेकिन दोपहर में गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. रिपोर्ट बताती है कि सुबह बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन दोपहर में बारिश की 50% संभावना है, इसलिए मैच का पहला दिन बारिश से प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा दूसरे और चौथे दिन के खेल के दौरान भी मौसम खराब रह सकता है.  

जोहान्सबर्ग का वांडरर्स एक हाई स्कोरिंग वाला मैदान है. टेस्ट में पहली पारी का औसत स्कोर 280-350 के बीच है. वहीं, दूसरी पारी का औसत स्कोर 200-300 के बीच है. मैच में दोनों टीमों द्वारा अच्छे स्कोर की उम्मीद की जा रही है. पिच से तेज गेंदबाजों को अच्छा सपोर्ट मिलेगा. वांडरर्स में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. वह यहां पर एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है. उसने यहां पर 2 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है.

सेंचुरियन टेस्ट में केएल राहुल द्वारा शानदार शतक और मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी से टीम इंडिया पूरे फॉर्म में है. जोहान्सबर्ग में भी टीम इंडिया से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद जैसा उसने सेंचुरियन में किया था.  

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका इस टेस्ट को जीतकर सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी.  तीन मैचों की श्रृंखला में वह 0-1 से पीछे है. मेजबान टीम के साथ उसके सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक क्विंटन डी कॉक भी नहीं रहेंगे. डिकॉक ने सेंचुरियन टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 

ये भी पढ़ें- Ind vs SA, 2nd Test: Johannesburg टेस्ट मैच में इस Playing 11 के साथ उतरेगी टीम इंडिया! ये दिग्गज हो सकता है बाहर

Watch Video: पाकिस्तानी गेंदबाज का बड़ा कारनामा, डेब्यू मैच के पहले ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट चटकाए

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget