एक्सप्लोरर

Ind vs SA 3rd Test: दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने की भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ, कहा- उनका सामना करना बहुत मुश्किल

Team India: कीगन पीटरसन ने कहा कि वे यकीनन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमणों में से एक हैं. हम जानते थे कि ये सीरीज चुनौतीपूर्ण होगी, हमें बस इससे निपटना है.

Keegan Peterson on Indian Pace Attack: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कीगन पीटरसन ने माना है कि भारतीय तेज आक्रमण उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है. केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में भारत ने अपने गेंदबाजों के दम पर पहली पारी में 13 रनों की बढ़त हासिल कर ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 210 रनों पर सिमट गई. जसप्रीत बुमराह ने 42 रन देकर पांच विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने 2-2 विकेट लिए. शार्दुल ठाकुर के खाते में 1 विकेट आया. 

'भारतीय पेस अटैक बेहद चुनौतीपूर्ण'

28 वर्षीय पीटरसन ने कहा कि भारतीय पैस अटैक का सामना करने के लिए आपको हमेशा चौकन्ना रहना पड़ता है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह (भारतीय तेज आक्रमण) बेहद चुनौतीपूर्ण है. यह मेरे पूरे करियर में सबसे चुनौतीपूर्ण है. आपको हर समय ध्यान केंद्रित करना होगा. आपका ध्यान भटका तो आपका विकेट समझो गया.'

पीटरसन ने आगे कहा कि स्कोरिंग के मामले में वे आपकी परीक्षा लेते हैं. स्कोरिंग के अधिक अवसर नहीं देते हैं. वे यकीनन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमणों में से एक हैं. हम जानते थे कि ये सीरीज चुनौतीपूर्ण होगी, हमें बस इससे निपटना है. 

पीटरसन पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष स्कोरर थे. उन्होंने 9 चौकों की मदद से 72 रन बनाए. पीटरसन को अन्य बल्लेबाजों का ज्यादा समर्थन नहीं मिला. पीटरसन 65वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका के आठवें विकेट के रूप में आउट हुए. उन्होंने कहा कि मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद है, मैंने अपने करियर के अधिकांश समय वहां बल्लेबाजी की है. हमारे पास दो हाई क्लास सलामी बल्लेबाज हैं, हालांकि वे अभी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- IPL: मैदान के बाहर भी हिट हैं RCB और CSK, दुनिया की टॉप-10 टीमों में बनाई जगह

Ind vs SA 3rd Test: Jasprit Bumrah के फैन हुए Michael Vaughan, कह दी इतनी बड़ी बात

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की बत्ती गुल, भारत को दिया सिर्फ 56 रन का लक्ष्य; बना शर्मनाक रिकॉर्ड
पाकिस्तान की बत्ती गुल, भारत को दिया सिर्फ 56 रन का लक्ष्य; बना शर्मनाक रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
CPL 2026 में बना बड़ा रिकॉर्ड, एक सीजन में लगे सबसे ज्यादा शतक
CPL 2026 में बना बड़ा रिकॉर्ड, एक सीजन में लगे सबसे ज्यादा शतक
पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा गेंदबाजी; देखें कितनी बदली दोनों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा गेंदबाजी; देखें कितनी बदली दोनों की प्लेइंग 11

वीडियोज

Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics
Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
Gas Stove Flame: नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
Embed widget