एक्सप्लोरर

Ind vs SA 2nd Test: 'मुंह बंद रखो अपना', विवादित कैच पर पंत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को जवाब, Video

Ind vs SA: तीसरे दिन के खेल में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी रस्सी वैन डेर डूसन के बीच मैदान पर बहस हो गई. ये वाकया तब हुआ जब पंत बल्लेबाजी करने के लिए उतरे.

Rishabh Pant Video: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है. मैच पर दक्षिण अफ्रीका ने शिकंजा कस दिया है. उसने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं और उसके सामने 240 रनों का लक्ष्य है. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 122 रनों की और जरूरत है. 

तीसरे दिन के खेल में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी रस्सी वैन डेर डूसन के बीच मैदान पर बहस हो गई. ये वाकया तब हुआ जब पंत बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में वैन डेर डूसन शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विकेट के पीछे पंत के हाथों लपके गए थे. मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था. हालांकि चाय के दौरान रिप्ले में देखा गया कि गेंद पंत के ग्लव्स तक पहुंचने के पहले ही जमीन पर टप्पा खा गई थी. 

अलग-अलग एंगल से दिखाए गए रिप्ले में परस्पर विरोधी परिणाम सामने आए. फ्रंट रिप्ले में दिखा कि गेंद उनके दस्ताने में जाने से पहले टप्पा खाई. रिप्ले में एक एंगल से ये भी दिखा कि कैच साफ था. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर और मैनेजर ने भी मैच अधिकारियों से मुलाकात की. 

माना जा रहा था कि यह मामला शांत हो गया है, लेकिन जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे तो यह फिर से उभर गया. डेर डूसन ने पंत के आउट होने का मज़ाक उड़ाया. हालांकि, ऋषभ पंत भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को तगड़ा जवाब दिया और अपना मुंह बंद करने का आग्रह किया. स्टंप्स माइक पर पंत ये कहते सुने गए, 'अगर तुमको आधी जानकारी है तो अपना मुंह बंद रखो.'

पंत ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का मुंह तो बंद कर दिया, लेकिन उनका बल्ला इस बार भी खामोश रहा. वह बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि मुश्किल स्थिति में हनुमा विहारी की 40 रनों की पारी की बदौलत टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को 240 रनों का टारगेट दे पाई. 

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की और 2 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं. कप्तान डीन एल्गर 46 रन पर नाबाद हैं. मैच में अब भी दो दिन का खेल बाकी है. अगर बारिश खेल ना बिगाड़े तो चौथे दिन ही मैच का नतीजा सामने आ सकता है. 

ये भी पढ़ें- वनडे क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने जीते हैं सबसे ज्यादा Player Of The Match Awards, लिस्ट में तीन भारतीय

IND vs SA 2nd Test: 266 रनों पर ऑल आउट हुई टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका को मिला 240 का लक्ष्य 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget