एक्सप्लोरर

IND vs SA: आज खेला जाएगा पहला टी20, हार्दिक और भुवी के बिना ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

India vs South Africa 1st T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानी बुधवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. जानिए इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी.

India vs South Africa 1st T20I, Team India Playing 11: ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में शिकस्त देने के बाद अब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से लोहा लेगी. दोनों टीमों के बीच कल यानी बुधवार 28 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी. 

हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार के बिना उतरेगी टीम इंडिया

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रेस्ट दिया गया है. वहीं दीपक हुड्डा भी पीठ में दर्द के कारण टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. 

बुधवार को खेले जाने वाले पहले टी20 में केएल राहुल और रोहित शर्मा ही पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं तीन नंबर पर विराट कोहली और चार नंबर पर सूर्यकुमार यादव का खेलना भी तय है. 

कार्तिक और पंत दोनों को मिल सकती है जगह

पहले टी20 में हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. पंत पांच नंबर पर और कार्तिक छह नंबर पर खेलते दिखाई देंगे. इसके बाद सात नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल खेलेंगे. पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था. 

ऐसा रहेगा गेंदबाजी विभाग

तेज गेंदबाजी विभाग में स्विंग मास्टर दीपक चाहर, मीडियम फास्टर बॉलर हर्षल पटेल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहेंगे. वहीं स्पिन की कमान एक बार फिर युजवेंद्र चहल के हाथों में रहेगी. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल.

यह भी पढ़ें-

IND vs SA: भारत के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन! डिकॉक के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 7 बल्लेबाज, सचिन 4000 के पार, देखें विराट का नंबर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 7 बल्लेबाज, सचिन 4000 के पार, देखें विराट का नंबर
पहले वनडे में रनआउट पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, कप्तान गिल ने किया बड़ा खुलासा
पहले वनडे में रनआउट पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, कप्तान गिल ने किया बड़ा खुलासा
'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
'वॉचमैन भी कहता है कि पाक से...', IND Vs PAK मैच से पहले जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा बयान
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन, अमेरिका के बयान पर क्या कहा?
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन, अमेरिका के बयान पर क्या कहा?
दिल्ली में कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास होटल में लगी आग, धूं-धूं कर फटे 3 गैस सिलेंडर
दिल्ली में कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास होटल में लगी आग, धूं-धूं कर फटे 3 गैस सिलेंडर
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
Jubin Nautiyal Birthday: 'इंडियन आइडल' से किया गया रिजेक्ट, आज एक गाने के लिए लाखों चार्ज करते हैं जुबिन नौटियाल, जानें- नेटवर्थ
'इंडियन आइडल' से किया गया रिजेक्ट, आज एक गाने के लिए लाखों चार्ज करते हैं जुबिन नौटियाल, जानें- नेटवर्थ
सुदीप बंद्योपाध्याय ने अमित शाह संग मीटिंग के बाद TMC से दिया इस्तीफा, क्या खत्म हो जाएगी ममता की तृणमूल?
सुदीप बंद्योपाध्याय ने अमित शाह संग मीटिंग के बाद TMC से दिया इस्तीफा, क्या खत्म हो जाएगी ममता की तृणमूल?
Video: ग्रेटर नोएडा में कुत्तों पर एक्शन, पकड़ने के तरीके पर भड़का इंटरनेट- वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा में कुत्तों पर एक्शन, पकड़ने के तरीके पर भड़का इंटरनेट- वीडियो वायरल
₹35,000 से कम कीमत में आते हैं ये बेस्ट कैमरा फोन! मिलेगी DSLR जैसी फोटो, चेक करें लिस्ट
₹35,000 से कम कीमत में आते हैं ये बेस्ट कैमरा फोन! मिलेगी DSLR जैसी फोटो, चेक करें लिस्ट
Embed widget