एक्सप्लोरर

IND vs NZ Pitch Report: बदला हुआ रहेगा वानखेड़े की पिच का मिजाज, अब धीमी विकेट पर खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल

Wankhede Pitch Report: आज वानखेड़े की पिच पर घास न के बराबर होगी. ऐसे में यहां दूसरी पारी में तेज गेंदबाजों को मिलने वाली मदद की गुंजाइश भी कम रहेगी.

IND vs NZ Semi-Final Pitch Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज थोड़ा बदला हुआ नजर आ सकता है. यानी इस मैदान पर वर्ल्ड कप 2023 के पिछले जो भी मुकाबले हुए हैं, उनकी तुलना में यह पिच थोड़ा अलग बर्ताव कर सकती है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वानखेड़े की पिच से ज्यादातर घास को हटा दिया गया है. ऐसे में दूसरी पारी में तेज गेंदबाजों को पिच से जो अतिरिक्त मदद मिल रही थी, वह अब नजर नहीं आएगी.

वानखेड़े की जिस पिच पर भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, वह घास हटने से धीमी हो जाएगी. यानी फास्टर्स की तुलना में स्पिनर्स यहां ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं. हालांकि इस पिच से इतना ज्यादा टर्न मिलने की भी संभावना नहीं है. कुल मिलाकर अब पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले हो सकती है.

टीम इंडिया को होगा फायदा
पिच के धीमी होने से भारतीय टीम ज्यादा फायदे में रहेगी. दरअसल, भारतीय मैदानों की पिचें आमतौर पर धीमी ही होती हैं. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को इन धीमी पिचों पर खेलने की आदत है. पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया ने इन धीमी पिचों पर विपक्षी टीमों को खूब मैच हराए हैं.

अब तक कैसा रहा पिच का मिजाज?
वर्ल्ड कप 2023 में वानखेड़े पर अब तक चार मुकाबले खेले गए. यह चारों मैच भी डे-नाइट रहे. इन सभी मुकाबलों में पिच का मिजाज एक जैसा रहा. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने बड़े स्कोर बनाए और जवाब में रन चेज़ करने वाली टीम सस्ते में ढेर हो गई. यहां दोपहर में तो बल्लेबाजी आसान रही है लेकिन रात के वक्त दूसरी पारी में नई गेंद ज्यादा और देर तक स्विंग होते देखी गई.

यहां दूसरी पारी में शुरुआती 20 ओवर बल्लेबाजों के लिए बुरे सपने की तरह रहे हैं. हालांकि 20 ओवर के बाद यहां बल्लेबाजी दोपहर से भी ज्यादा आसान रही है. यानी अगर रन चेज करने वाली टीम किसी तरह शुरुआती 20 ओवर निकाल दे तो उसकी जीत संभव है. ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच में हुआ था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन के भीतर ही 7 विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद ऑस्टेलिया ने बिना विकेट खोए 200 रन जोड़कर अफगानिस्तान को हराया था.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ Semi-Final: फाइनल का टिकट चाहिए तो 5 कीवी प्लेयर्स को करना होगा काबू, जानें भारत की जीत में कौन-कौन अटका सकता है रोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
IND vs ENG T20: श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget