एक्सप्लोरर

IND vs NZ: दूसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 17.2 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया.

India vs New Zealand 2nd T20: रांची में खेले गए दूसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 17.2 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया.

भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 55 रनों की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.2 ओवर में 117 रनों की साझेदारी की. राहुल ने 49 गेंदो में की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े. वहीं रोहित ने 36 गेंदो की अपनी पारी में एक चौका और पांच छक्के लगाए. इसके साथ ही रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 454 छक्के हो गए. इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 से ज्यादा छक्के लगाने वाले रोहित पहले भारतीय हैं.

शानदार शुरूआत मिलने के बाद रोहित ने तीन नंबर पर युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया. वह 11 गेंदो में 2 चौके लगाकर 12 रनों पर नाबाद लौटे. इसके अलावा ऋषभ पंत भी 2 छक्के लगाकर 12 रनों पर नाबाद लौटे.

ऐसी रही थी न्यूजीलैंड की पारी 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड को मार्टिन गप्टिल और डेरेल मिशेल ने तूफानी शुरूआत दिलाई थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 48 रन जोड़े. गप्टिल तीन चौको और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान गप्टिल का स्ट्राइक रेट 206.67 का रहा. वहीं मिशेल ने 28 गेंदो में 31 रन बनाए. 

पावर प्ले में न्यूजीलैंड का स्कोर 60 के पार था. वहीं 9 ओवर में कीवी टीम ने 80 रन बना लिए थे. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और नियमित अंतराल पर विकेट लिए. इस दौरान मार्क चैपमैन 21, ग्लेन फिलिप्स 34, टिम सीफर्ट 13 और जेम्स नीशन 03 रन बनाकर आउट हुए. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में इस गलती की मिली सजा
ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में इस गलती की मिली सजा
KKR vs GT Pitch Report: कोलकाता बनाम गुजरात मैच में कैसी होगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा?
KKR vs GT मैच में कैसी होगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा?
KKR vs GT: पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट... शमी के महारिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर हैं कगिसो रबाडा
पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट... शमी के महारिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर हैं कगिसो रबाडा
RCB-GT के 99%, CSK के रह गए 17%, देखें सभी 8 टीमों के प्लेऑफ में जाने के चांस कितने प्रतिशत
RCB-GT के 99%, CSK के रह गए 17%, देखें सभी 8 टीमों के प्लेऑफ में जाने के चांस कितने प्रतिशत

वीडियोज

पुराने cop drama में Urvashi Rautela की acting ने सबको चौंकाया
Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
मध्य प्रदेश के खरगोन में बच्चे के गले और मुंह के आर- पार हुआ नुकीला सरिया, अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के खरगोन में बच्चे के गले और मुंह के आर- पार हुआ नुकीला सरिया, अस्पताल में भर्ती
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
Karuppu OTT Release: सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
Mango Storage Tips: क्या फ्रिज में रखने चाहिए आम? जानें इन्हें स्टोर करने का बेस्ट तरीका
क्या फ्रिज में रखने चाहिए आम? जानें इन्हें स्टोर करने का बेस्ट तरीका
Arshdeep Singh Controversy: नस्लीय टिप्पणी करने पर कितनी होती है सजा, इसको लेकर क्या है कानून?
नस्लीय टिप्पणी करने पर कितनी होती है सजा, इसको लेकर क्या है कानून?
OpenAI पर बड़ा आरोप! क्या आपका निजी डेटा Google और Meta तक पहुंचाया गया? कंपनी पर ठोका गया केस
OpenAI पर बड़ा आरोप! क्या आपका निजी डेटा Google और Meta तक पहुंचाया गया? कंपनी पर ठोका गया केस
Embed widget