एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Day 1 Highlights: शुभमन गिल की चूक से टीम इंडिया मुश्किल में, पहले दिन की 5 गलतियां जो पड़ सकती हैं भारी

IND vs ENG के 5वें टेस्ट में भारत का पहला दिन निराशाजनक रहा. शुभमन गिल के रन आउट से लेकर साई और जडेजा की छोटी पारियों तक, जानिए वो 5 मोमेंट जिन्होंने भारत का खेल बिगाड़ दिया है.

IND vs ENG Test Day 1 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंगटन ओवल में जारी पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लिश गेंदबाजों ने बाजी मार ली है. बेन स्टोक्स की जगह कप्तानी कर रहे ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर सिर्फ 204 रन बनाए हैं. पहले दिन की कहानी में पांच ऐसे बड़े मोड़ रहे हैं जिन्होंने भारत की स्थिति को बैकफुट पर पहुंचा दिया है.

शुभमन गिल का रन आउट 

दूसरे सेशन की शुरुआत में ही शुभमन गिल बेहद गैर-जिम्मेदार तरीके से रन आउट हो गए. गिल गस एटकिंसन की गेंद पर बैकफुट पर डिफेंस खेलते ही तेजी से रन लेने के लिए निकल पड़े, लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने रन लेने से मना कर दिया. उस समय गिल आधी पिच पर पहुंच चुके थे और एटकिंसन ने गेंद उठाकर सीधा थ्रो किया और उन्हें रन आउट कर दिया. शुभमन उस वक्त 21 रन पर थे और अच्छी लय में दिख रहे थे.

साई सुदर्शन की अधूरी पारी

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन ने टिककर खेलने की कोशिश की और शुरुआती झटकों के बाद कुछ उम्मीद भी जगाई, लेकिन जब उनसे बड़ी पारी की जरूरत थी, तब वह 38 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर आउट हो गए. उनका विकेट ऐसे वक्त पर गिरा जब टीम को स्थिरता की जरूरत थी.

यशस्वी जायसवाल का शुरुआती झटका

पहले टेस्ट से लगातार रन बना रहे यशस्वी जायसवाल इस बार पहले ही ओवरों में आउट हो गए. गस एटकिंसन की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए. अंपायर ने पहले उन्हें नॉट आउट दिया था, लेकिन इंग्लैंड ने DRS लिया और जायसवाल सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनका विकेट भारत को बैकफुट पर डालने वाला पहला झटका साबित हुआ.

केएल राहुल का लापरवाह शॉट

केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन 14 रन के निजी स्कोर पर वह भी गलत शॉट खेलकर बोल्ड हो गए. उन्होंने क्रिस वोक्स की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बैट का किनारा लेते हुए स्टंप्स में जाकर लग गई. वह भी उस समय आउट हुए जब भारत को एक साझेदारी की सख्त जरूरत थी.

रवींद्र जडेजा का सस्ता विकेट

बीते मैच में शानदार फॉर्म में नजर आए रवींद्र जडेजा इस बार ज्यादा कुछ नहीं कर सके. वह 9 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच दे बैठे. ओवल टेस्ट में भी भारत को जडेजा से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वह इस बार नाकाम रहे.

पहले दिन का स्कोर

भारत – 204/6 (स्टंप्स के समय)

करुण नायर- नाबाद 52 रन (98 गेंद)

वाशिंगटन सुंदर- नाबाद 19 रन (45 गेंद)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget