एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट में टीम इंडिया बुरी तरह पिछड़ी, इंग्लैंड की बेहद शानदार शुरुआत, दूसरे दिन बड़ी बढ़त हासिल करने का मौका

IND Vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है. पहली पारी में सिर्फ 78 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारत के गेंदबाजों ने भी बेहद निराश किया.

IND Vs ENG: लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट में भारत की हालत बेहद खराब है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 120 रन बना लिए हैं. इससे पहले इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी को सिर्फ 78 रन पर ही ढेर कर दिया था. मैच के दूसरे दिन अब इंग्लैंड की नज़रें बड़ी बढ़त हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर होंगी. 

इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए पहली पारी में 42 रनों की बढ़त हासिल कर ली. स्टंप्स तक हसीब हमीद 130 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 60 रन और रोरी बर्न्‍स 125 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय टीम के गेंदबाज पहले दिन कोई भी सफलता हासिल करने में नाकाम रहे.

भारत को पहली पारी में समेटने के बाद उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरूआत की और उसकी सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण भी आज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा.

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन एंडरसन के कहर के आगे उसका शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और टीम इंडिया के तीन विकेट महज 21 रन पर ही गिर गए. एंडरसन ने पहली ही ओवर में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (0) को आउट किया.

बुरी तरह से लड़खड़ाई भारतीय पारी 

इसके बाद एंडरसन ने खराब फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा (1) को पवेलियन भेजा. भारतीय टीम जब तक दोहरे झटके से उभर पाती उतनी देर में एंडरसन ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच कराकर भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट किया. कोहली ने 17 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए.

शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के साथ पारी आगे बढ़ाई, लेकिन रॉबिंसन ने रहाणे को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया. रहाणे ने 54 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 18 रन बनाए. रहाणे के आउट होने के साथ ही लंच ब्रेक की घोषणा की गई. इस तरह मैच के पहले दिन का पहला सत्र पूरी तरह इंग्लिश गेंदबाजों के नाम रहा.

दूसरे सत्र में भी इंग्लैंड के गेंदबाजों का दबदबा रहा और रॉबिंसन ने ऋषभ पंत (2) को आउट कर दिया. इसके बाद रोहित भी ज्यादा देर पारी आगे नहीं बढ़ा सके और 105 गेंदों पर एक चौके की मदद से सर्वाधिक 19 रन बनाकर आउट हुए. इसकी दूसरी ही गेंद पर नए बल्लेबाज के रूप में उतरे मोहम्मद शमी को खाता खोल बिना ओवरटोन ने आउट किया.

भारत ने इसके बाद रवींद्र जडेजा (4), जसप्रीत बुमराह (0) और मोहम्मद सिराज (3) के विकेट महज 11 रन पर ही गंवा दिए. भारत की पारी में इशांत शर्मा 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद रहे.

इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन और ओवरटन के अलावा ओली रॉबिंसन और सैम करेन ने दो-दो विकेट लिए.

IND vs ENG: सुनील गावस्कर ने नासिर हुसैन को दिया मुंहतोड़ जवाब, ऑन-कैमरा दोनों में हुई जमकर बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget