एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: अश्विन ने रचा इतिहास, बेन स्टोक्स को रिकॉर्ड 11वीं बार आउट किया

IND Vs ENG:आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे तेजी से 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं. अश्विन ने गुरुवार को बेन स्टोक्स को 11वीं बार पवेलियन वापस भेजा. इसके अलावा अश्विन डेविड वार्नर को भी 10 बार आउट कर चुके हैं.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में आर अश्विन ने कमाल का फॉर्म दिखाया है. आर अश्विन ने तीसरे मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट का बेहद ही खास मुकाम भी हासिल किया. इसके अलावा पूरी सीरीज में अश्विन ने इंग्लैंड के उपकप्तान बेन स्टोक्स के बल्ले पर पूरी तरह से नकेल कस रखी है.

अश्विन ने 400 विकेट तक पहुंचने की उपलब्धि में बेन स्टोक्स को सबसे ज्यादा बार आउट किया है. अश्विन ने अपने अब तक के 77 टेस्ट मैचों के करियर में स्टोक्स को 11वीं बार टेस्ट में अपना शिकार बनाया है. इसके बाद उन्होंने आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को 10 बार आउट किया है. भारतीय आफ स्पिनर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक को नौ बार और आस्ट्रेलिया के एड कॉवेन और जेम्स एंडसरन को सात-सात बार अपना शिकार बना चुके हैं.

भारत की ओर से अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट में हालांकि अश्विन ने दूसरे सबसे तेज 400 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है. मुरलीधरन ने गॉल 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 मैचों में यह कीर्तिमान स्थापित किया था.

इतिहास रचते आ रहे हैं अश्विन

अश्विन ने अपना पहला टेस्ट विकेट नवंबर 2011 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डैरन ब्रावो का लिया था. इसके बाद उन्होंने अपना 50 टेस्ट विकेट नवंबर 2012 में अहमदाबाद में निकॉ कॉम्पटन का, 100 विकेट नवंबर 2013 में मुंबई में डैरेन सैमी का, 150वां विकेट नवंबर 2015 में मोहाली में इमरान ताहिर का, 200वां विकेट सितंबर 2016 में कानपुर में केन विलियम्सन का, 250वां विकेट फरवरी 2017 में हैदराबाद में मुश्फिकुर रहीम का, 300वां विकेट नवंबर 2017 में नागपुर में लाहिरू गमगे का और 350वां विकेट अक्टूबर 2019 में विशाखापटटनम में थिएनुस डिब्रुइन का लिया था.

IND Vs ENG: मैन ऑफ द मैच बनने के बावजूद इस बात से बेहद निराश हैं अक्षर पटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
SENA देशों में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट उड़ा देगी होश
SENA देशों में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट उड़ा देगी होश
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget