एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: एजबेस्टन में आज से शुरू होगा घमासान, जानें पिच और मौसम का हाल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज का बचा हुआ आखिरी मुकाबला आज (1 जुलाई) से एजबेस्टन में शुरू होगा.

IND vs ENG Test Match Preview: बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर आज से भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच घमासान शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच पिछले साल की 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का यह आखिरी मुकाबला है. यह मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच है. फिलहाल भारतीय टीम इस सीरीज के चार मैचों में 2-1 से आगे है. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश जीत या ड्रा के सहारे 15 साल बाद एक बार फिर इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने पर है. वहीं इंग्लैंड को यह सीरीज लेवल में लाने के लिए हर हाल में एजबेस्टन टेस्ट जीतना होगा.

मैच में इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. इसका कारण साफ है. हाल ही में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड का 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. इस सीरीज में इंग्लैंड ने जिस आक्रामक शैली में टेस्ट क्रिकेट खेला था, वह आश्चर्यजनक था. कप्तान बेन स्टोक्स यह साफ कर चुके हैं कि भारतीय टीम के खिलाफ भी उनकी टीम इसी शैली में अपना खेल बरकरार रखेगी. ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह एक खतरे की घंटी की तरह है.

इंग्लैंड का मध्य क्रम फिलहाल काफी मजबूत है. जो रूट और बेन स्टोक्स लगातार रन बना रहे हैं. उधर जॉनी बेयरस्टो टेस्ट क्रिकेट में टी20 की तरह ताबड़तोड़ पारियां खेल रहे हैं. ऑली पॉप भी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रहे हैं. गेंदबाजी में एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी एक बार फिर आक्रामक नजर आ रही है.

दूसरी तरफ भारतीय टीम इस मैच में नए कप्तान के साथ उतर रही है. यह एक सबसे बड़ी चुनौती है. टीम इंडिया को इस मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी की कमी खल सकती है. इस सलामी जोड़ी की गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल भारत के लिए ओपन कर सकते हैं. भारत के लिए समस्या यह है कि इस जोड़ी ने लंबे अरसे से टेस्ट में बड़ी पारियां नहीं खेली हैं. फिर चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भी अपनी पुरानी लय में नहीं है. श्रेयस अय्यर तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं और ऋषभ पंत भी वैसा खेल नहीं दिखा पा रहे हैं, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं. हालांकि टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण बल्लेबाजी की कमियों की भरपाई करने में सक्षम है.

पिच रिपोर्ट: एजबेस्टन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जाती है हालांकि यहां कई मौकों पर गेंदबाज भी हावी रहे हैं. इस बार भी बराबरी की टक्कर हो सकती है. पिच पर घास है और तेज गेंदबाजों को यहां अच्छा स्विंग मिल सकता है. यहां गेंद को बाउंस भी मिल सकता है.

वेदर रिपोर्ट: मैच के शुरुआती 2 दिन बारिश के आसार हैं. बर्मिंघम की वेदर रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन बारिश के आसार 50% से ज्यादा हैं. वहीं दूसरे दिन बारिश की संभावना 80% है. तीसरे दिन से यहां मौसम थोड़ा खुला रहने की संभावना है.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: एलेक्स लीस, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन.
   
भारत की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, चेतेश्वर पुजारा/मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन/शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें..

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget