एक्सप्लोरर

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एक सीरीज में 600 रन बनाने वाले बने 5वें भारतीय; सचिन-गांगुली भी नहीं कर पाए ऐसा

IND vs ENG 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 73 रन बनाए. इस सीरीज में वह अब तक 618 रन बना चुके हैं.

Yashasvi Jaiswal 600 Runs Against England: भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में इतिहास रच दिया. रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने 73 रन बनाए. इसके साथ ही वह एक टेस्ट सीरीज में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए. 

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच के दूसरे दिन एक टेस्ट सीरीज में 600 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बन गये. पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने मौजूदा पांच मैच की टेस्ट सीरीज में अपनी सातवीं पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. जब वह 55 रनों पर पहुंचे तब उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ. 

22 साल के यशस्वी जायसवाल से पहले एक टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा चार भारतीय बल्लेबाजों ने किया है. इसमें भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और दिलीप सरदेसाई शामिल हैं.

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में एक टेस्ट सीरीज में दो बार 600 से ज्यादा रन बनाए हैं. वहीं सरदेसाई ने यह उपलब्धि 1970-71 में वेस्टइंडीज में हुई सीरीज में हासिल की थी. 

गावस्कर ने 1970-71 की इस सीरीज में ही चार शतक और तीन अर्धशतकों से 774 रन जुटाकर एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था. गावस्कर ही एकमात्र भारतीय हैं जो एक टेस्ट सीरीज में दो मौकों पर 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं. लिटिल मास्टर ने 1978-79 में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर चार शतक और एक अर्धशतक से छह टेस्ट में 732 रन बनाये थे. 

एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट में चार शतकों से 974 रन बनाये थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: कैसी पिच पर होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें
कैसी पिच पर होगा IND vs ENG दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें
267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget