एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, चौथे टेस्ट से पहले यह खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल, शुभमन गिल के सामने खड़ी हुई मुसीबत

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बदलाव संभव है, लेकिन इससे पहले शुभमन गिल के सामने एक मुश्किल खड़ी हो गई है.

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर (Old trafford cricket ground) में 23 जुलाई से खेला जाएगा. सीरीज में 1-2 से पिछड़ी हुई टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में कई बदलाव करने को देखेगी, लेकिन इससे पहले शुभमन गिल के सामने एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए हैं, जो जसप्रीत बुमराह की जगह मैनचेस्टर में खेल सकते थे.

भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को मैनचेस्टर में अभ्यास किया, इस दौरान गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चोट लग गई. अर्शदीप की चोट इसलिए बड़ा झटका है क्योंकि जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है. बुमराह इस सीरीज में अब सिर्फ 1 टेस्ट खेलेंगे और ये पांचवा टेस्ट हो सकता है. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने कहा कि अभी साफ़ नहीं है कि बुमराह चौथा टेस्ट खेलेंगे या नहीं. इसका फैसला मैच वाले दिन ही लिया जाएगा. माना जा रहा था कि चौथे टेस्ट में बुमराह को रेस्ट दिया जाता है और अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. लेकिन अब टीम को अपना प्लान बदलना होगा.

अर्शदीप सिंह की चोट पर असिस्टेंट कोच ने क्या कहा?

रेयान टेन डोएशे ने कहा, "अभ्यास में गेंद को रोकने की कोशिश में अर्शदीप सिंह की उंगली में कट लग गया. हम देखेंगे कि ये कितना गहरा है. मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है. अगर उन्हें टांके लगाने की जरुरत पड़ती है तो टीम के नजरिए से ये अच्छा नहीं होगा."

प्रसिद्ध कृष्णा की हो सकती है प्लेइंग 11 में वापसी

अब टीम इंडिया को अपने पहले प्लान पर वापस लौटना पड़ सकता है. माना जा रहा था कि चौथे टेस्ट में अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिल सकता है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेज के कारण इसमें नहीं खेलेंगे. वह इसी कारण से दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेले थे, जिसमें उनकी जगह आकाशदीप को जगह दी गई थी.

आकाशदीप ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए, इस वजह से जब तीसरे टेस्ट में जब बुमराह की वापसी हुई तो प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया गया. अब अगर चौथा टेस्ट बुमराह नहीं खेलते हैं तो प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग 11 में वापस जगह मिल सकती है. बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा पहले 2 टेस्ट में काफी महंगे साबित हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget