एक्सप्लोरर

IND vs AUS: दूसरे टी20 में दो बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को मिल सकता है मौका

IND vs AUS 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार, 26 नवंबर को खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया दो बदलावों के साथ उतर सकती है.

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ शुरू हो चुकी है. इस सीरीज़ का पहला मैच विशाखापट्नम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 2 विकेट से जीत हासिल की थी. अब भारत का दूसरा टी20 मैच केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इस दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकती है. आइए हम आपको इसके बारे में बारे बताते हैं.

वर्ल्ड कप के ठीक बाद शुरू हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया की इस टी20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि कोचिंग का जिम्मेदारी भारत के पूर्व संकटमोचक क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने उठाई है, क्योंकि राहुल द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल समाप्त हो चुका है. इन दोनों नए कप्तान और कोच की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में तेज गेंदबाज आवेश खान और स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका दे सकती है. 

क्या तिलक वर्मा की जगह शिवम दूबे को मिलेगा मौका?

ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल, और रुतुराज गायकवाड़ को दी जाएगी. वहीं, नंबर-3 और 4 पर ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बढ़िया और भरोसेमंद पारियां खेली थी, इसलिए इस पोजिशन पर भी बदलाव की कोई गुंसाइस नहीं है. नंबर-5 पर तिलक वर्मा खेलते हैं, जो बाएं हाथ के बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. उनकी जगह शिवम दूबे का एक विकल्प टीम इंडिया के पास उपलब्ध हैं, लेकिन दूसरे टी20 मैच में दूबे को मौका मिलना मुश्किल है.

नंबर-6 पर रिंकू सिंह ने पिछले मैच में भी एक शानदार पारी खेलकर टीम को मैच जिताया था, इसलिए उनके पोजिशन पर तो बदलाव का कोई चांस ही नही बनता है. नंबर-7 पर अक्षर पटेल को मौका दिया गया था, और बाएं हाथ की स्पिन के साथ निचले क्रम में बढ़िया बल्लेबाजी भी करते हैं. लिहाजा अक्षर पटेल को भी दूसरे मैच में मौका मिलने की उम्मीद है.

वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को मौका मिलने की उम्मीद

नंबर-8 पर रवि बिश्नोई को मौका दिया गया था, जिन्होंने 4 ओवर में 54 रन खर्च किए थे. ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दे सकती है, जो दाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ नंबर-8 पर ठीक-ठाक बल्लेबाजी का भी विकल्प देते हैं.

इनके अलावा तीन तेज गेंदबाजों में से अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा को खेलने का मौका मिला था. इनमें से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे साबित हुए थे, ऐसे में उनकी जगह आवेश खान को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. मुकेश कुमार ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था, इसलिए उन्हें तो ड्रॉप नहीं किया जा सकता, और अर्शदीप सिंह के रूप में टीम इंडिया के पास एकमात्र बाएं हाथ का तेज गेंदबाज हैं, इसलिए उन्हें दूसरे मैच में भी मौका दिया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: IPL 2024: जोफ्रा आर्चर से लेकर हैरी ब्रूक तक, इन 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं टीमें; कल आनी है लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार

वीडियोज

SHOCKING! नीले ड्रम में बंद होने का था डर, इसलिए कर दिया...! ABPLIVE
Xi Jinping North Korea visit 2026: किम जोंग उन पर शी जिनपिंग ने क्यों डाले डोरे? ABPLIVE
US Iran War: 2 हफ्ते में ईरान पर जीत, धड़ाम होंगे तेल के दाम! जंग के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान !
बॉलीवुड न्यूज़: आलिया भट्ट ने 'Alpha' के धांसू टीज़र में अपने खतरनाक एक्शन अवतार से उड़ाए होश
125cc Scooter Battle: Burgman vs Avenis vs Ntorq | कौन है असली King? #burgmanstreet #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने जहाज पर हुए हमले को लेकर उठाया बड़ा कदम, अमेरिकी राजनयिक को विरोध पत्र किया जारी
भारत ने जहाज पर हुए हमले को लेकर उठाया बड़ा कदम, अमेरिकी राजनयिक को विरोध पत्र किया जारी
'वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन मन में कोई भेद नहीं', सचिन पायलट का किस पर निशाना?
'वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन मन में कोई भेद नहीं', सचिन पायलट का किस पर निशाना?
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें 7 फिल्मों में कितनी रहीं हिट-कितनी फ्लॉप?
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें 7 फिल्मों में कितनी रहीं हिट-कितनी फ्लॉप?
संकट में भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं ये सांसद, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान तक छिटके
संकट में भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं ये सांसद, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान तक छिटके
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
फेसबुक पर आपकी एक फोटो बन सकती है Deepfake का हथियार! तुरंत बदलें ये सेटिंग
फेसबुक पर आपकी एक फोटो बन सकती है Deepfake का हथियार! तुरंत बदलें ये सेटिंग
Embed widget