एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, गिल-अय्यर के बाद सूर्या ने की गेंदबाजों की पिटाई

IND vs AUS 2nd ODI: श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के शतक के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर धोया. सूर्या ने सिर्फ 37 गेंदों में 72 रन बना डाले.

IND Vs AUS, Innings Highlights: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. शुभमन गिल (104) और श्रेयस अय्यर (105)  के शतकों के बाद सूर्यकुमार यादव (72 रन 37 गेंद) की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर है. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. चौथे ही ओवर में रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की. 

शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर ने 90 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के निकले. इन दोनों के आउट होने के बाद भी रनों की रफ्तार कम नहीं हुई. ईशान किशन ने आते ही छक्का लगाया. हालांकि, वह 18 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए. ईशान ने दो चौके और दो छक्के लगाए. 

ईशान के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को धोया. दूसरी तरफ कप्तान केएल राहुल भी बड़े बड़े शॉट्स खेलते रहे. सूर्या ने कैमरून ग्रीन पर लगातार चार छक्के लगाए. इस बीच केएल राहुल 38 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं सूर्या एक तरफ से तेजी से रन बनाते रहे. 

सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली. यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है. सूर्या के बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले. उनके साथ रवींद्र जडेजा 9 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. हालांकि, वह काफी महंगे साबित हुए. ग्रीन ने अपने 10 ओवर में 103 रन खर्च किए. इसके अलावा एडम जम्पा, जोश हेजलवुड और सीन एबॉट को एक-एक सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें-

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं खेल रहे हैं? सामने आई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget