एक्सप्लोरर

11 दिसंबर को होने वाले फाइनल टी20 में हम दमदार प्रदर्शन करेंगे: शिवम दुबे

शिवम दुबे ने कहा कि हां, हमने कुछ कैच छोड़े लेकिन यह खेल का हिस्सा है, उन्होंने भी कुछ कैच छोड़े थे. लेकिन मुझे लगता है कि हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ है.

हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे का मानना है कि दूसरे टी-20 मैच में हारने के बाद भारतीय टीम मुंबई में खेले जाने वाले आखिरी टी-20 मैच में दमदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करेगी. भारत ने हैदराबाद में खेले गए पहले टी-20 मैच में विंडीज को मात दे 1-0 की बढ़त ले ली जिसे रविवार को विंडीज ने बराबरी पर ला दिया. विंडीज ने यहां खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को मात दे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. इस मैच में दुबे ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जमाते हुए 54 रन बनाए. विंडीज के लेंडल समिंस ने 67 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिला दुबे के पहले अर्धशतक के जश्न को फीका कर दिया. मैच के बाद दुबे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह मेरे लिए खास था क्योंकि मैंने अपनी तरफ से भारत के लिए पहली बार 50 रन बनाए थे. लेकिन मैं खुश नहीं हूं क्योंकि मैच जीतना ज्यादा जरूरी है." भारत ने पहले मैच में कैच छोड़े थे और दूसरे मैच में भी. भारतीय टीम की फील्डिंग पर बात करते हुए दुबे ने कहा, "हां, हमने कुछ कैच छोड़े लेकिन यह खेल का हिस्सा है, उन्होंने भी कुछ कैच छोड़े थे. लेकिन मुझे लगता है कि हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ है." बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "जो कैच छोड़े अगर वो पकड़े जाते तो इससे सब कुछ बदल सकता था. हम आज मैच हारे हैं लेकिन हम अगले मैच में दमदार वापसी करेंगे." वहीं विंडीज के गेंदबाज हेडन वॉल्स ने कहा कि मेहमान टीम अंतिम मैच में अपनी जान झोंक देगी और सीरीज जीतेगी. उन्होंने कहा, "मुख्य बात सीरीज जीतना है और मेरे लिए लक्ष्य यही है कि हम सीरीज जीतें और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ कर इसमें अपना योगदान दूं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget