एक्सप्लोरर

आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नियम बदले, भारतीय टीम को लगा झटका

कोविड-19 महामारी के कारण अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महज आधे मैच ही खेले गए हैं. ऐसे में बोर्ड ने इन बदलावों को लागू करने का फैसला किया है.

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट सिस्टम में बदलाव किया जाएगा. बोर्ड ने अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली आईसीसी क्रिकेट समिति की शर्तों को बदलने के लिए एक सिफारिश को मंजूरी दे दी. अब नए तरीके से टीमों के पॉइंट्स की गिनती होगी. बोर्ड ने यह भी बताया कि 2022 में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप को भी पोस्टपोन कर दिया है. अब यह टूर्नामेंट 2023 में प्रस्तावित है.

आईसीसी के नए नियम से भारत को नुकसान हुआ है. अभी तक भारतीय टीम चार सीरीज में 360 अंक हैं और टेबल में टीम नम्बर एक थी, लेकिन पॉइंट के प्रतिशत के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की टीम आगे चली गई है.  आईसीसी के इस नियम से ऑस्ट्रेलिया को फायदा हुआ है.

नियम में हुआ है यह बदलाव

कोविड-19 महामारी के कारण अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महज आधे मैच ही खेले गए हैं. अनुमान है कि प्रतियोगिता के अंत तक करीब 85 प्रतिशत मैच हो जाएंगे. बदले हुए नियम के अनुसार प्रतियोगिता के पूरे नहीं होने वाले मैचों को ड्रा मानकर दोनों टीमों को बराबर अंक दे दिए जाएंगे.

क्रिकेट समिति ने उस स्थिति को बनाए रखने या खेले गए मैचों से अंतिम विश्व टेस्ट चैंपियनशिर लीग स्टैंडिंग का निर्धारण करने पर भी विचार किया. क्रिकेट समिति ने लैटर ऑप्शन की सिफारिश की, जिसे मुख्य कार्यकारी समिति द्वारा मंजूर किया गया और बोर्ड ने अनुमोदित किया. इसका मतलब यह है कि अर्जित किए गए अंकों के प्रतिशत के क्रम में टीमों को टेबल में जगह दी जाएगी.

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा: "क्रिकेट समिति और मुख्य कार्यकारी समिति दोनों ने पूर्ण मैचों और अंकों के आधार पर रैंकिंग वाली टीमों के दृष्टिकोण का समर्थन किया क्योंकि यह उनके प्रदर्शन को दर्शाता है. यह उन टीमों को नुकसान नहीं पहुंचाता जो अपने सभी मैचों को पूरा नहीं कर सकी हैं.” उन्होंने कहा कि "हमने विकल्पों की एक पूरी श्रृंखला का पता लगाया, लेकिन हमारे सदस्यों ने दृढ़ता से महसूस किया कि हमें अगले साल जून में पहली बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के साथ योजना बनानी चाहिए."

अब 2023 में होगा आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप

बोर्ड ने यह भी पुष्टि की कि आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2022 के बजाय 2023 में 9-26 फरवरी तक खेला जाएगा. इससे पहले अगस्त में बोर्ड ने महिला टी-20 विश्व कप को 2021 से पोस्टपोन कर 2022 में आयोजित कराने का फैसला लिया था. 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों समेत 3 प्रमुख खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से आईसीसी एंटी करप्शन कोड के हिस्से के रूप में एक बहिष्कृत व्यक्ति नीति को भी मंजूरी दी.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget