एक्सप्लोरर

सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ऑनर काव्या मारन से 'फेवर' मांगने वाले HCA चीफ सलाखो के पीछे, ब्लैकमेलिंग केस में हुए गिरफ्तार

सनराइजर्स हैदराबाद से ब्लैकमेलिंग के आरोप में HCA अध्यक्ष और 4 अधिकारियों को सीआईडी ने हिरासत में लिया है. काव्या मारन की शिकायत के बाद सभी पर कार्रवाई की गई है.जानिए क्या है पूरा मामला

आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से कथित रूप से "फेवर" मांगना हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) के लिए भारी पड़ गया है. एचसीए के अध्यक्ष ए जगन मोहन राव समेत 4 वरिष्ठ पदाधिकारियों को तेलंगाना सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई SRH की मालिक काव्या मारन की शिकायत के बाद शुरू हुई, जिसमें उन्होंने HCA पर लगातार ब्लैकमेलिंग और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था.

क्या है पूरा मामला?

इस साल मार्च में आईपीएल 2025 के दौरान SRH ने बीसीसीआई और आईपीएल संचालन परिषद को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि HCA बार-बार फ्रेंचाइजी को फ्री पास देने के लिए दबाव बना रहा है. आरोपों के मुताबिक, एचसीए पदाधिकारी SRH को धमकी दे रहे थे कि अगर उन्हें मुफ्त टिकट नहीं मिले, तो वे स्टेडियम में खेलने में बाधा डाल सकते हैं.

इसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से लिखा गया था कि अगर यह ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी, तो हैदराबाद की टीम अपने घरेलू मैच हैदराबाद के बाहर कराने पर विचार कर सकती है. इस शिकायत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने जांच के आदेश दिए थे.

किन लोगों को किया गया गिरफ्तार?

इस शिकायत के बाद तेलंगाना पुलिस की सीआईडी टीम ने जिन 5 लोगों को हिरासत में लिया, उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं.

एचसीए अध्यक्ष ए जगन मोहन राव

कोषाध्यक्ष सी श्रीनिवास राव

सीईओ सुनील कांते

महासचिव राजेंद्र यादव

राजेंद्र यादव की पत्नी जी कविता

इन सभी वरिष्ठ सदस्यों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया है, और उन पर आर्थिक गड़बड़ी, पद के दुरुपयोग और संस्थागत ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

SRH के अधिकारी ने क्या कहा?

SRH के एक बड़े अधिकारी ने बीसीसीआई को भेजे ईमेल में लिखा, “एचसीए की यह रणनीति बार-बार दोहराई जा रही है. यह न सिर्फ फ्रेंचाइजी के साथ असहयोग है, बल्कि सीधे-सीधे धमकी देने जैसा है. अगर यह रवैया नहीं बदला, तो हमें मैच हैदराबाद से बाहर कराने पर मजबूर होना पड़ेगा.”

आप को बता दें कि नियमों के अनुसार, राज्य क्रिकेट संघों को टिकट का केवल 5 प्रतिशत हिस्सा फ्री पास के तौर पर मिलता है, लेकिन एचसीए इस सीमा से अधिक पास की मांग कर रहा था और ऐसा न मिलने पर हैदराबाद की टीम को परेशान कर रहा था.

इस पूरे विवाद के बाद एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि क्या सनराइजर्स हैदराबाद अपनी घरेलू टीम हैदराबाद को छोड़कर किसी और राज्य में शिफ्ट हो सकती है. फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन BCCI की निगरानी में चल रही जांच से यह साफ है कि इस बार मामला दबेगा नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget