एक्सप्लोरर

पॉपुलर क्रिकेट लीग के पीछे हटे ग्लैन मैक्सवेल, सख्त प्रोटोकॉल हैं वजह

The Hundred: ग्लैन मैक्सवेल अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो कि कोरोना वायरस के सख्त प्रोटोकॉल के चलते क्रिकेट से दूरी बना रहे हैं. वार्नर और स्टोइनिस भी द हंड्रैड से अपना नाम वापस ले चुके हैं.

The Hundred: अगले महीने शुरू होने जा रही इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रैड को तगड़ा झटका लगा है. टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक ग्लैन मैक्सवेल ने द हंड्रेड से अपना नाम वापस ले लिया है. मैक्सवेल से पहले डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस भी द हंड्रैड के पहले सीजन से खुद को अलग कर चुके हैं.

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में कड़े प्रोटोकॉल लागू हैं. लगातार बायो बबल में रहने की वजह से खिलाड़ियों का मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है. मैक्सवेल से टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी शेन वॉर्न ने दी है. शेन वॉर्न उस टीम के कोच हैं जिसकी ओर से मैक्सवेल इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले थे.

शेन वॉर्न ने कहा, ''मैक्सवेल ने अपना नाम वापस ले लिया है. हम मैक्सवेल को टीम में पाकर बेहद खुश थे. हमें मालूम है कि मैक्सवेल इस फॉर्मेट के कितने बड़े खिलाड़ी हैं. लेकिन अब हमने मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट चुन लिया है. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जोश हमारे साथ जुड़ेंगे.''

वार्नर और स्टोइनिस भी हट चुके हैं पीछे

मैक्सेवल से पहले डेविड वार्नर और स्टोइनिस ने भी परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए टूर्नामेंट से अपना नाम लिया. चूंकि द हंड्रेड की शुरुआत होने में करीब एक महीने का वक्त बाकी है इसलिए कई और खिलाड़ी भी टूर्नामेंट से पहले हटने का एलान कर सकते हैं.

बता दें कि ग्लैन मैक्सवेल, डेविड वार्नर और स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया के उन 7 खिलाड़ियों में भी शामिल हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज से अपना नाम वापस लिया है. इन खिलाड़ियों के आईपीएल 14 के बाकी बचे मैचों में खेलने की संभावना भी नहीं के बराबर ही है.

मैक्सवेल, वार्नर और स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों के लिए हालांकि लगातार क्रिकेट से दूर रहना महंगा भी साबित हो सकता है. ऑस्ट्रेलिया ने जो संकेत दिए हैं कि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर नहीं जा रहे खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह नहीं मिले.

क्यों डब्लूटीसी फाइनल में हारा भारत? सचिन तेंदुलकर ने बयां की असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget