एक्सप्लोरर

क्यों डब्लूटीसी फाइनल में हारा भारत? सचिन तेंदुलकर ने बयां की असली वजह

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड ने इंडिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है. इंडिया को फाइनल में हार क्यों मिली इसकी असल वजह को क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने बयां किया है.

टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. दुनिया के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारत की हार की असल वजह को बयां किया है. सचिन का कहना है कि टीम इंडिया को कप्तान विराट कोहली और तीसरे नंबर के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को दो ओवर के अंदर गंवाने महंगा पड़ गया. इसके साथ ही तेंदुलकर ने माना कि फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम भारत से बेहतर थी.

सचिन तेंदुलकर का कहना है कि डब्लूटीसी फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने निराश किया. सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड को जीत की बधाई भी दी. सचिन ने कहा, ''विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने पर ब्लैक कैप्स को बधाई. आप बेहतर टीम थे.''

सचिन ने आगे लिखा, ''टीम इंडिया अपने प्रदर्शन से निराश होगी. जैसा कि मैंने पहले कहा था कि पहले 10 ओवर महत्वपूर्ण होंगे और भारत ने कोहली और पुजारा दोनों को 10 गेंदों में खो दिया और इसने टीम पर बहुत दबाव डाला.''

दिग्गज खिलाड़ियों ने की न्यूजीलैंड की तारीफ 

कोहली और पुजारा दोनों को लंबे तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने आउट किया, जिन्होंने छठे दिन भी साउथेम्प्टन की पिच से मूवमेंट और उछाल निकाला, जो कि रिजर्व डे था. 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कोहली गिरे तो 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर पुजारा आउट हुए.

सचिन तेंदुलकर अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन को इंडिया से बेहतर बताया है. कई दिग्गज खिलाड़ी न्यूजीलैंड के प्रदर्शन को शानदार बता चुके हैं. भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने न्यूजीलैंड की जमकर तारीफ की. लक्ष्मण ने कहा, ''बधाई हो कीवी टीम चैंपियन होने पर. न्यूजीलैंड के गेंदबाज शानदार थे, विलियमसन और टेलर ने काम खत्म करने के लिए अपना अनुभव लगाया.''

इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हालात को देखते हुए फाइनल से पहले भी दिग्गज खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड को भारत की तुलना में खिताब का तगड़ा दावेदार बताया था.

ENG Vs SL: इंग्लैंड की टीम को लगा तगड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए जोस बटलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget