एक्सप्लोरर

Match Fixing: एशिया कप के बीच श्रीलंका का यह खिलाड़ी हुआ गिरफ्तार, मैच फिक्सिंग का है आरोप

Sri Lanka Team: श्रीलंका टीम के पूर्व खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके को मैच फिक्सिंह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. सेनानायके पर 3 सप्ताह पहले विदेश जाने पर रोक लगा दी गई थी.

Match fixing Sachithra Senanayake: श्रीलंका टीम के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके को मैच फिक्सिंग के आरोपों में 6 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है. श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले सेनानायके पर साल 2020 में लंका प्रीमियर लीग (LPL) के दौरान मैच करने की कोशिश करने का आरोप लगा था. उन्होंने कथित तौर पर दो खिलाड़ियों को मैच फिक्स करने के लिये उकसाया था. अदालत ने 3 हफ्ते पहले सेनानयके के विदेश जाने पर भी रोक लगा थी.

सचित्रा सेनानायके को खेल मंत्रालय की विशेष जांच ईकाई के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया गया. सेनानायके पर आरोप है कि उन्होंने टेलीफोन के जरिए 2 खिलाड़ियों से मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया था. पिछले महीने इस मामले में कोलंबो की मुख्य मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई शुरू होने के साथ सेनानायके पर देश छोड़ने से प्रतिबंध लगा दिया गया था.

मैच फिक्सिंग को लेकर अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सचित्रा सेनानायके ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है. सेनानायके ने साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के लिए 49 वनडे मैचों में 35.35 के औसत से 53 विकेट हासिल किए. वहीं सेनानायके ने 24 टी20 मैचों में खेलते हुए 25 विकेट लिए और उन्होंने श्रीलंका की तरफ से 1 टेस्ट मैच में भी खेलने का मौका मिला.

टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का रहे हिस्सा

श्रीलंका ने जब साल 2014 में भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जीत हासिल की थी तो उस टीम का हिस्सा सेनानायके भी थे. सेनानायके ने उस वर्ल्ड कप में 6 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ही हासिल किए थे. अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सेनानायके को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की वजह से कुछ महीनों के प्रतिबंध का भी सामना करना पड़ा है. आईपीएल में भी सेनानायके कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे हैं और 8 मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं.

 

यह भी पढ़ें....

World Cup 2023: सैमसन, अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा को अभी भी वर्ल्ड कप टीम में मिल सकती है जगह! जानें कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget