एक्सप्लोरर

भारत के बाद USA टीम में भी नहीं मिली जगह, इग्नोर होने के बाद बोर्ड पर निकाला गुस्सा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर की मुश्किलें बढ़ रही हैं. क्रिकेट खेलने के लिए अमेरिका शिफ्ट हुए खिलाड़ी को अब यूएसए की टीम में भी जगह नहीं मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 पास आ रहा है, जिसकी मेजबानी यूएसए और वेस्टइंडीज मिलकर करने वाले हैं. यूएसए क्रिकेट उससे पहले अपनी तैयारियों को दुरुस्त करना चाहता है, इसलिए हाल ही में बोर्ड ने कनाडा के साथ टी20 सीरीज का ऐलान किया है. यूएसए की टीम 7 से 13 अप्रैल के बीच कनाडाई टीम के साथ 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी. इस सीरीज के लिए हाल ही में 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड की घोषणा की गई है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर उन्मुक्त चंद को जगह नहीं दी गई है. उन्मुक्त चंद वही खिलाड़ी हैं, जो 2010 और 2012 में हुए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेले थे. अब कनाडा के खिलाफ सीरीज के लिए ना चुने जाने पर उन्मुक्त चंद ने X पर पोस्ट करते हुए नाराजगी जताई है.

उन्मुक्त चंद खफा

उन्मुक्त चंद ने यूएसए की टीम में चयन ना होने पर नाराजगी जताते हुए X पर लिखा है कि, "यही जीवन की सच्चाई है. मैं अक्सर लोगों को खराब व्यवस्था के बारे में शिकायत करते हुए और सिस्टम में सुधार लाने के बारे में बात करते हुए सुनता रहता हूं. मगर जब ऐसे ही लोग पावर में आ जाते हैं तब वो भी बहुत खराब तरीके अपनाते हैं. अब समय आ गया है कि हम खुद के अंदर बदलाव लाएं और उसके साथ खड़े रहें जो सही है."

उन्मुक्त चंद को भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था, इसलिए वो अगस्त 2021 में भारत में क्रिकेट से संन्यास लेकर अमेरिका शिफ्ट हो गए थे. चंद को उम्मीद थी कि उन्हें यूएसए के लिए प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा, मगर अब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले कनाडा के खिलाफ सीरीज में नहीं चुना गया है. उन्मुक्त चंद ने माइनर क्रिकेट लीग (MiLC) में सिएटल थंडरबोल्ट्स को 2022 में अपनी कप्तानी में चैंपियन भी बनाया था. कनाडा के खिलाफ सीरीज में भारतीय मूल के मोनांक पटेल यूएसए टीम की कप्तानी करेंगे और इस टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर कोरी एंडरसन को भी जगह मिली है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: कोलकाता-बैंगलोर के बीच होगी कड़ी टक्कर, गेम चेंजर साबित हो सकते हैं ये खिलाड़ी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Venezuela Relations: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले जियाउर्रहमान बर्क- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, क्या कहा?
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज

वीडियोज

America-Iran Tension: अमेरिका ने इमरजेंसी मीटिंग में हो गया कुछ बड़ा FINAL? | Trump | Khamenei
ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Venezuela Relations: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले जियाउर्रहमान बर्क- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, क्या कहा?
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
बिना दवा गर्दन की जकड़न दूर करें, अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
बिना दवा गर्दन की जकड़न दूर करें, अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
बिना किसी गारंटी मिलेगा क्रेडिट कार्ड और 50 हजार रुपये, इस योजना में मिलेगा फायदा 
बिना किसी गारंटी मिलेगा क्रेडिट कार्ड और 50 हजार रुपये, इस योजना में मिलेगा फायदा 
Embed widget