एक्सप्लोरर

IND Vs NZ: युवा खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन बन रहा भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब

टी20 फॉर्मेट में अब तक शुभमन गिल, इशान किशन और राहुल त्रिपाठी ने उस स्तर का प्रदर्शन नहीं दिखाया जिसकी सभी को उनसे उम्मीद थी.

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के समाप्त होने के बाद से भारतीय लिमिटेड ओवर्स टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं. जिसमें टी20 फॉर्मेट में मुख्य खिलाड़ियों को आराम देने के साथ युवा खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौका दिया जा रहा है. लेकिन पिछले कुछ मैचों में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए जरूर परेशानी का सबब बन गया है.

टी20 फॉर्मेट में भले ही हार्दिक पांड्या को आधिकारिक रूप से टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त नहीं किया गया, लेकिन पहले न्यूजीलैंड के दौरे पर हुई टी20 सीरीज और उसके बाद घरेलू टी20 सीरीज दोनों में हार्दिक ही टीम की कप्तानी करते दिखाई दिए हैं.

वहीं इन दोनों ही सीरीज में मुख्य खिलाड़ी जिसमें नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिए जाने के साथ उनकी जगह शुभमन गिल, इशान किशन और राहुल त्रिपाठी जैसे युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला. जबकि गेंदबाजी की बात की जाए तो वहां पर शिवम मावी और उमरान मलिक को मौका मिला है.

इशान किशन, गिल और अर्शदीप के फॉर्म ने बढ़ा दी चिंता

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में इशान किशन और शुभमन गिल के फॉर्म को देखते हुए सभी की चिंता जरूर बढ़ गई है. हालांकि किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज तो वहीं गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाया था लेकिन यह दोनों ही खिलाड़ी टी20 सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन करते हुए अभी तक नहीं दिखाई दिए हैं।

शुभमन गिल ने खेले अब 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सिर्फ 15.2 के साधारण औसत से 76 रन बनाए हैं वहीं इशान किशन ने अपनी पिछली 4 टी20 पारियों में सिर्फ 1 बार ही दहाई का आंकड़ा पार किया है.

गेंदबाजी में पिछले साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले अर्शदीप सिंह का फॉर्म भी इस साल अब तक काफी खराब देखने को मिला है. अर्शदीप ने इस साल अब तक 4 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह 2 बार 30 से अधिक रन देते हुए नजर आए हैं. वहीं पिछले कुछ मुकाबलों में आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करने के दौरान अर्शदीप की नो बॉल की समस्या भी टीम के लिए बड़ी परेशानी बनकर सामने आई है.

इसके अलावा अन्य युवा खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें आईपीएल में अब तक अपने बल्ले का दम दिखाने वाले राहुल त्रिपाठी का पहले नंबर पर आता है, जिन्होंने अब तक खेले 4 मुकाबलों में सिर्फ 13.25 के औसत से 53 रन बनाए हैं. वहीं शिवम मावी अब तक खेले 5 टी20 मैचों में सिर्फ 5 विकेट ही कर सके जिसमें अभी तक उनका इकॉनमी रेट 9.25 का रहा है.

 

ये भी पढ़े....

IND vs AUS: भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर क्या बोले सरफराज खान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget