एक्सप्लोरर

करियर में उतार चढ़ाव से अब परेशान नहीं होते हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन को अपने करियर में कई बार निराशा का सामना करना पड़ा और अब उन्हें इन उतार चढ़ाव से कोई परेशानी भी नहीं होती है.

संजू सैमसन को अपने करियर में कई बार निराशा का सामना करना पड़ा और अब उन्हें इन उतार चढ़ाव से कोई परेशानी भी नहीं होती है. चार साल के अंतराल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले संजू सैमसन ने कहा कि अब वह‘परफेक्ट बल्लेबाज’ बनने की कोशिश भी नहीं करते हैं. सैमसन ने भारत के लिये एकमात्र मैच जुलाई 2015 में टी-20 के रूप में खेला था जब कम अनुभवी टीम ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था. तब वह 19 साल के थे. इसके बाद से विकेटकीपर बल्लेबाज के लिये सफर उतार चढ़ावों भरा रहा है जिन्हें अनुशासनहीनता के आधार पर केरल टीम से भी बाहर कर दिया गया था. वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन भी नहीं कर सके और इस बीच उनकी फिटनेस भी अच्छी नहीं रही. इस दौरान उन्होंने बेहतरीन पारियां भी खेलीं. इसी तरह की एक पारी इस महीने में विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर से रही जिसमें उन्होंने नाबाद 212 रन बनाये. सैमसन अब 24 साल के हैं और उन्होंने कहा, ‘‘आपने सही कहा कि यह मेरे लिये उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा. अगर आपका करियर सुरक्षित और आसान राह वाला रहता है तो आप बहुत कम चीजें सीखते हो. मैंने पिछले चार से पांच सालों में काफी चीजें सीखी हैं अगर आप काफी बार विफल होते हो तो आप जानते हो कि कैसे फिर से वापसी की जाये और कैसे सफल हुआ जाये. मैं अपनी जिंदगी में काफी बार विफल हुआ हूं इसलिये मैं जानता हूं कि कैसे उठकर अच्छा प्रदर्शन किया जाये. यह मेरे लिये फायदे की चीज रही. ’’ महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ सहित कई ने सैमसन की तारीफ की लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता की कमी उनके खिलाफ जाती रही. दिनेश कार्तिक की वापसी के बाद ऋषभ पंत के आने से वह पिछले दो सालों में भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर रहे. कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रखा गया है जिससे सैमसन के विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलने की उम्मीद है जिसमें पंत विकेटकीपिंग करेंगे. पहले सैमसन का खुद से काफी ऊंची उम्मीदें रहती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई पछतावा नहीं है. जैसा कि मैंने कहा कि मैं काफी उतार चढ़ाव से गुजरा हूं. मुझे खुद से काफी ज्यादा उम्मीदें रहती थी कि मुझे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था. लेकिन अब मैं समझ गया हूं कि हर चीज का अपना समय होता है और आपको अपनी बारी का संयम से इंतजार करना होता है. ’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget