एक्सप्लोरर

ENG vs IRE: इंग्लैंड की जीत में चमके फोक्स और कुरेन

बेन फोक्स (नाबाद 61 रन), टाम कुरेन (नाबाद 47 रन, 3 विकेट) और लियाम प्लंकेट (4 विकेट) की बदौलत इंग्लैंड ने वनडे मुकाबले में आयरलैंड को 4 विकेट से हरा दिया.

अपना पहला मैच खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स (नाबाद 61 रन), टाम कुरेन (नाबाद 47 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और लियाम प्लंकेट (4 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने डबलिन में शुक्रवार को खेले गए वनडे मुकाबले में आयरलैंड को 4 विकेट से हरा दिया.

इंग्लैंड ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और कुरेन तथा प्लंकेट की उम्दा गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम को 43.1 ओवरों में 198 रनों पर आउट कर दिया. आयरलैंड की ओर से पाल स्टलिर्ंग ने सबसे अधिक 33 रन बनाए.

इसके अलावा एंड्रयू बालबिर्नी ने 29, जार्ज डाकरेल ने 24, मार्क रिचर्ड ने 32 तथा कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने 17 रनों का योगदान दिया. मैदान गीला होने के कारण इस मैच को 45-45 ओवरों का कर दिया गया था.

कुरेन ने 35 रन देकर तीन सफलता हासिल की जबकि इंग्लैंड के लिए इस मैच के सबसे सफल गेंदबाज प्लंकेट ने 35 रन देकर चार विकेट लिए. इसके अलावा आईपीएल खेलकर लौटे एक और डेब्यूटेंट जोफ्रा आर्चर, जोए डेनले, आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली.

जवाब में खेलते हुए इंग्लैड की टीम ने अपना पहला मैच खेल रहे फोक्स तथा कुरेन की उम्दा बल्लेबाजी के सहारे 42 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. फोक्स को मैन आफ द मैच चुना गया.

फोक्स ने 76 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि कुरेन ने 56 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए. इसके अलावा अपना पहला वनडे मैच खेल रहे डेविड मालन ने 24 और डेविड विली ने 20 रन जोड़े.

आयरलैंड के जोसुआ लिटिल ने अपनी छाप छोड़ते हुए इस मैच में 45 रन देकर चार विकेट लिए. इसके अलाव टिम मुर्टाग और बाएड रैंकिंग को एक-एक सफलता मिली.

इस मैच में दोनों टीमों की ओर से तीन-तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. इंग्लैंड के लिए फोक्स, मालन और आर्चर तथा आयरलैंड के लिए जोसुआ लिटिल, लारकैन टकर और मार्क रिचर्ड पहली बार वनडे मैच में खेले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget