एक्सप्लोरर

ENG vs WI: Stuart Broad को खास सम्मान! दिग्गज खिलाड़ी के नाम किया जाएगा ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम का एक छोर

Stuart Broad: इंग्लैंड क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम उन्हें एक खास सम्मान देने जा रहा है.

Trent Bridge Pavilion End Rename to Stuart Broad End: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद वेस्टइंडीज पहली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई है. दोनों के बीच पहला टेस्ट खेला जा चुका है, जिसे इंग्लैंड ने जीत लिया. तीन टेस्ट मैचों की इस द्विपक्षीय सीरीज में आज यानी 18 जुलाई, गुरुवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच से पहले इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को खास सम्मान दिया जाएगा. जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम पर किया जाएगा ट्रेंट ब्रिज का एक छोर
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को एक खास सम्मान मिलने जा रहा है. पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब उनके नाम पर ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम के एक छोर का नाम रखा जाएगा.

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक खास समारोह होगा. इस समारोह में ट्रेंट ब्रिज के पवेलियन एंड का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से 'स्टुअर्ट ब्रॉड एंड' कर दिया जाएगा. ट्रेंट ब्रिज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस कार्यक्रम में खुद स्टुअर्ट ब्रॉड और उनके पिता क्रिस ब्रॉड, जो पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर रह चुके हैं, दोनों मौजूद रहेंगे.

ट्रेंट ब्रिज की वेबसाइट ने एक बयान जारी कर कहा- "दूसरे टेस्ट के पहले दिन के टिकट धारकों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 10:40 बजे तक अपनी सीटों पर पहुंच जाएं क्योंकि हम अपने स्टेडियम के पवेलियन एंड का नाम बदलकर इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के सम्मान में कर रहे हैं."

क्रिस ब्रॉड ने ट्रेंट ब्रिज डॉट को डॉट यूके द्वारा जारी एक बयान में कहा- "मुझे खुशी है कि नॉटिंघमशायर कमेटी ने स्टुअर्ट को इस तरह याद करने का फैसला किया. उनके नाम पर एक छोर रखना वाकई सम्मान की बात है. इस साल जब मैं पहली बार ट्रेंट ब्रिज गया तो यह सुनना काफी अजीब लगा कि गेंदबाज 'स्टुअर्ट ब्रॉड एंड' से गेंदबाजी कर रहा है."

उन्होंने आगे कहा, "मैंने स्कोरबोर्ड की एक तस्वीर ली और स्टुअर्ट को भेज दी. वह अपना नाम वहां देखकर थोड़ा भावुक हो गए थे. उन्हें यह सम्मान मिलता देख मैं बहुत गर्व और सम्मानित महसूस कर रहा हूं."

स्टुअर्ट ब्रॉड की ट्रेंट ब्रिज से जुड़ी कुछ खास यादें
ट्रेंट ब्रिज हमेशा से स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए खास रहा है. उन्होंने यहां कई बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं. खास तौर पर 2015 एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 रन पर 8 विकेट का उनका स्पेल हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में 11 टेस्ट मैचों में कुल 46 विकेट लिए हैं. उनका औसत 25.07 और इकॉनमी रेट 2.90 का रहा है. स्टुअर्ट ब्रॉड ने आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर खेला था, जहां उन्होंने 5 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:
Indian Olympic History: ओलंपिक में भारत ने कब जीता पहला मेडल? पहली बार कब लिया था हिस्सा? जानें पूरा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget