एक्सप्लोरर

ENG vs NZ 2nd Test: तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दमदार वापसी, साउदी के बाद लाथम और कॉनवे ने जड़े अर्धशतक

ENG vs NZ: वेलिंग्टन टेस्ट में इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 233 रन की विशाल बढ़त मिली थी. यहां न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन खेलते हुए अच्छी वापसी की है.

Wellington Test Day 3: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच वेलिंग्टन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कीवी टीम ने जोरदार वापसी की है. पहली पारी के आधार पर 233 रन से पिछड़ने के बाद इस टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी स्थिति को कुछ हद तक मजबूत बना लिया है.

वेलिंग्टन टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट खोकर 435 रन पर घोषित की थी. इसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 138 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे. यहां कीवी टीम 297 रन से पीछे थी. हालांकि टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से न्यूजीलैंड के नाम रहा. यहां पहले तो न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर से आगे खेलते हुए पहली पारी में 209 रन जड़ डाले और बाद में फॉलोऑन खेलते हुए भी अच्छी शुरुआत की.

टीम साउदी ने 49 गेंद पर जड़े 73 रन
न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन के पहले सत्र में टीम साउदी (73) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और टॉम ब्लंडल (38) की इत्मिनान से भरी पारी की बदौलत अपनी पहली पारी में 209 रन बनाए. यहां इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 233 रन की लीड मिली. इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने यहां न्यूजीलैंड को फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया. यह फैसला गलत साबित हुआ और कीवी सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 149 रन जोड़कर इंग्लैंड पर दबाव बना दिया.

डेवॉन और कॉनवे के अर्धशतक
न्यूजीलैंड की इस दूसरी पारी में 149 के कुल योग पर डेवॉन कॉनवे (61) पवेलियन लौटे. इसके कुछ ही देर बार टॉम लाथम (83) और विल यंग (8) भी चलते बने. इसके बाद केन विलियमसन (25) और हेनरी निकोलस (18) की नाबाद पारियों ने न्यूजीलैंड को 200 के पार पहुंचाया. दिन का खेल खत्म होने पर कीवी टीम 3 विकेट खोकर 202 रन बना चुकी थी. वह अब इंग्लैंड से महज 24 रन पीछे है. बता दें कि अब वेलिंग्टन की विकेट स्पिनर की मददगार हो चुकी है. यहां तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है. कीवी टीम के तीनों विकेट इंग्लैंड के स्पिनर्स को ही मिले हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 3rd Test: क्या इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को खलेगी पैट कमिंस की कमी? जानें क्या कह रहे हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget