WIvSL: चंदीमल के शतक से श्रीलंका का सम्मानजनक स्कोर
दिनेश चंदीमल के नाबाद शतक की मदद से श्रीलंका ने शैनोन गैब्रियल की अगुवाई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 253 रन बनाये.
ग्रास आइलेट(सेंट लूसिया): दिनेश चंदीमल के नाबाद शतक की मदद से श्रीलंका ने शैनोन गैब्रियल की अगुवाई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 253 रन बनाये.
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों क्रेग बेथवेट और डेवोन स्मिथ ने दिन में बाकी बचे दोनों ओवर आसानी से खेले. वेस्टइंडीज दूसरे दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के दो रन से करेगा.
गैब्रियल ने शुरू से ही श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान में रखा और 59 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि केमार रोच ने 49 रन देकर चार विकेट हासिल किये.
श्रीलंका की तरफ से चंदीमल ने अकेले जिम्मा संभाला और नाबाद 119 रन बनाये. जब वह 14 रन पर थे तब मिगुएल कमिन्स की गेंद पर स्मिथ ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया था. वह इसका फायदा उठाकर अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा करने में सफल रहे.
चंदीमल पांच घंटे तक क्रीज पर डटे रहे और इस बीच उन्होंने 186 गेंदों का सामना करके दस चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा कुसाल मेंडिस ने 45 और कुसाल परेरा ने 32 रन बनाये.
श्रीलंका ने त्रिनिदाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच 226 रन से गंवाया था.
Source: IOCL


















