एक्सप्लोरर

Deepak Chahar Training: भारत के लिए अच्छी खबर, टी20 विश्वकप से पहले चाहर ने शुरू की ट्रेनिंग

Deepak Chahar Injury Update: हाल ही में चाहर ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वह मैदान पर बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- काम पर वापसी.

Deepak Chahar ipl 2022: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) की मैदान पर वापसी हो चुकी है. पीठ की चोट के चलते वह मैदान से दूर थे. पिछले तीन साल से मैदान से दूर चल रहे चाहर ने नेट्स पर प्रैक्टिस की. इस अभ्यास का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. टी20 विश्वकप (T20 world cup) से पहले भारत के लिए यह अच्छी खबर है, चोट के कारण चाहर आईपीएल में भी नहीं खेल सके थे.

भुवी से बेहतर चॉइस हो सकते हैं
हाल ही में चाहर ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वह मैदान पर बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- काम पर वापसी. दीपक चाहर की बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए प्लस प्वाइंट साबित हो सकती है. वह भुवनेश्वर कुमार से बेहतर चॉइस साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी के साथ ही वह बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं.

बैटिंग का अभ्यास कर रहे चाहर
चाहर की इंस्टाग्राम स्टोरी पर देखा जा सकता है कि वह गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. चाहर ने अपना पिछला इंटरनेशनल मैच 20 फरवरी (T-20) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इस मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी. इसके बाद वह रिहैब के लिए एनसीए गए थे. यहां उनकी पीठ में चोट लग गई थी. चाहर पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2022 से भी बाहर हो गए थे.

टी20 विश्वकप पर नजर
मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने दीपक चाहर (Deepak Chahar) को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. 9 जून से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली टी20 सीरीज में भी चाहर नहीं खेल पाएंगे. चाहर की मैदान पर वापसी भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत हैं. वह टी20 विश्वकप से पहले अगर फिट हो जाते हैं तो भारत को एक अच्छा ऑलराउंड ऑप्शन मिल जाएगा. वहीं चाहर की नजर भी फिटनेस हासिल कर टी20 विश्वकप में जगह बनाने पर है.

ये भी पढ़ें...

Umran Malik ने बताया अपना प्लान, तेज गेंदबाजी के साथ इस बात पर भी रहेगा फोकस

Ranji Trophy में सरफराज की बैक टू बैक दमदार पारियों पर आया सूर्यकुमार का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget