एक्सप्लोरर

Ranji Trophy में सरफराज की बैक टू बैक दमदार पारियों पर आया सूर्यकुमार का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Suryakumar Yadav ने रणजी ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी कर रहे सरफराज के लिए एक ट्वीट किया है.

Suryakumar Yadav on Sarfaraz Khan: टीम इंडिया के प्लेयर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) फिलहाल इंजर्ड हैं और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे हैं. वह न तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत का हिस्सा हैं और न ही आयरलैंड और इंग्लैंड टूर में शामिल हैं. हालांकि फुर्सत के इन पलों में वह क्रिकेट से लगातार जुड़े हुए हैं. वह इस वक्त रणजी मैचों (Ranji matches) का आनंद ले रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव भी मुंबई (Mumbai) की ओर से रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) खेलते रहे हैं. अब जब उनकी टीम रणजी ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में है तो उन्होंने अपनी इस टीम के लिए एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने रणजी डेब्यू करने वाले सुवेद परकार की शानदार पारी का तो जिक्र किया ही है, साथ ही बैक टू बैक लाजवाब पारी खेल रहे सरफराज के लिए भी खुशी जाहिर की है. सूर्यकुमार ने लिखा है, 'डेब्यू में दोहरा शतक. यह बहुत ही स्पेशल पारी है सुवेद परकार. सरफराज के ड्रीम रन को आगे बढ़ते देख बहुत खुशी हो रही है.'

गौरतलब है कि मुंबई के बल्लेबाज सुवेद परकार का यह रणजी डेब्यू मैच था. उन्होंने अपने पहली ही डेब्यू पारी में 252 रन बनाए. इसके साथ ही सरफराज खान ने भी 153 रन की पारी खेली. सरफराज इस सीजन में मुंबई के 4 मुकाबलों की पांच पारियों में 703 रन जड़ चुके हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 140.80 का रहा. सरफराज ने इस सीजन में 3 शतक जड़े, जिनमें एक दोहरा शतक भी शामिल है.

चौंकाने वाली रही हैं सरफराज की पिछली 13 पारियां
रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के पिछले सीजन में भी सरफराज ने जमकर बल्ला चलाया था. रणजी ट्रॉफी में इस साल और पिछल सीजन की उनकी 13 पारियों को देखें तो वह 1624 रन जड़ चुके हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 150 से ज्यादा रहा है. इन 13 पारियों में उन्होंने एक तिहरा शतक, दो दोहरे शतक और तीन बार 150+ रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी भी जड़ी हैं. तीन बार वह नाबाद रहे हैं. रणजी ट्रॉफी में ऐसा दमदार प्रदर्शन कम ही देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें..

Cricket Records: 14 बल्लेबाजों ने छुआ टेस्ट में 10 हजार रन का आंकड़ा, लिस्ट में भारत के तीन दिग्गज शामिल

Grand Slams: साल दर साल कैसे चलती रही फेडरर, नडाल और जोकोविच के बीच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने की रेस, देखिये टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget